फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

एनसीआर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
एनसीआर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद का एक्यूआई शुक्रवार को एक बार फिर रेड जोन में पहुंच गया। एक्यूआई 304 दर्ज हुआ। गाजियाबाद देश में चौथा और एनसीआर में दूसरा प्रदूषित शहर रहा। देश में सबसे प्रदूषित शहर वापी रहा। यहां पर एक्यूआई 320 दर्ज हुआ। वहीं, ग्रेटर नोएडा एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 312 रहा।

गाजियाबाद का एक्यूआई पिछले कुछ दिनों से ओरेंज जोन में था। इसमें शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई। शहर का एक्यूआई मानकों से तीन गुना अधिक हो गया। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 304 रहा, जबकि बृहस्पतिवार को यह 294 था। शुक्रवार को 10 प्वाइंट की बढ़ोतरी एक्यूआई में हुई। जिले में इंदिरापुरम सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां पर एक्यूआई 330 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 231 और 330 रहा। वहीं वसुंधरा का एक्यूआई का स्तर 308 रहा। यहां पीएम 10 का स्तर 223 और पीएम 2.5 का स्तर 308 रहा। लोनी में एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। यहां पर एक्यूआई 275 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 का स्तर 180 और पीएम 2.5 का स्तर 257 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed