फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

टूटी सड़क पर पलटा टेंपो लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
टूटी सड़क पर पलटा टेंपो लगा जाम
विज्ञापन

साहिबाबाद। बारिश के बाद सड़क किनारे हुए जलभराव से टीएचए की मुख्य और अंदरूनी सड़कें उखड़ गईं। कई जगह पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए। शनिवार को जीटी रोड पर राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास एक माल वाहक टेंपो गड्ढे के कारण पलट गया। हादसे के बाद पीछे आ रहे वाहनों की कतार लग गई। वहीं मोहननगर चौराहे, यूटर्न, सीआईएसएफ रोड, सौर ऊर्जा मार्ग, एनएच नौ पर भी जाम की स्थिति रही।

राजकुमार शनिवार को मोहननगर की ओर से माल वाहक टेंपो लेकर बार्डर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे सड़क पर हुए गहरे गड्ढे में पहिया चले जाने से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह बाल बाल बच गए। हादसे के बाद वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से टेंपो हटवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं मोहननगर चौराहे पर, यूटर्न पर, सौर ऊर्जा मार्ग पर, सीआईएसएफ रोड पर, एनएच नौ पर जलभराव और गहरे गड्ढे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पीक आवर्स में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगा। शाम को भी वाहनों का दबाव बढ़ने से फिर से रफ्तार धीमी रही। टीआई परमहंस तिवारी ने बताया कि सड़क पर जलभराव और गड्ढे होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी है। जगह जगह पर यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed