फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बारिश के दौरान खाली जमीन पर लगी आग, लोगों को लगा उल्कापिंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आसमान से गिरी कोई चीज
विज्ञापन

स्टेशन के पास लगी आग
या
साहिबाबाद में रहस्यमयी
चीज गिरने से हड़कंप
- लोगों ने बनाई वीडियो और खींची फोटो, रातभर रहे दहशत में
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार रात बारिश के दौरान आसमान से कोई रहस्यमयी चीज गिरने से तीन जगह आग लग गई। भारी बारिश के बावजूद देर तक आग धधकती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह उल्कापिंड था। हालांकि, प्रशासन और दमकल विभाग ने उल्का पिंड होने से इंकार किया है। सीएफओ का कहना है कि आग किसी केमिकल से लगी थी, जिस पर जल्द काबू पा लिया गया।
स्थानीय निवासी इशांत शर्मा ने बताया कि देर रात साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास खाली जमीन पर अचानक एक रहस्यमय चीज गिरी। इससे तीन जगहों पर तेजी से आग लग गई। जैसे-जैसे उस पर बारिश का पानी पड़ता वैसे ही आग तेजी से बढ़ रही थी। हालांकि इस आग से पेड़-पौधे, पशु-पक्षी या व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ। लोगों में उल्कापिंड गिरने की अफवाह तेजी से फैली तो मॉल गोदाम के पास भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि रात करीब 9 बजे के अचानक ही एक आग का गोला बारिश के बीच गिरा और वह तेजी से धधक रहा था। इसके बाद कुछ सेकेंड में ही दो और टुकड़े इसी प्रकार जमीन पर आकर गिरे। लोगों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन जितना आग को बुझाया जाता उससे ज्यादा आग धधक रही थी। श्याम पार्क निवासी कपिल देव ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना दी गई तो फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उल्का पिंड जैसा कुछ नहीं है। देखने से ऐसा लग रहा था कि किसी व्यक्ति ने तीन जगहों पर कोई केमिकल लाकर रख दिया हो और बारिश होने से उसमें आग लग गई हो। फिलहाल लोगों को इससे न डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed