फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

हुबली केलिए 15 से भरी जाएगी हर रोज उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हुबली के लिए 15 से भरी जाएगी हर रोज उड़ान
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से हुबली, बेंगलुरु के लिए उड़ान 15 फरवरी से सप्ताह में पांच दिन होने वाली है। सोमवार को एयरलाइंस कंपनी ने इसकी सूचना हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी को मेल के जरिए दी। मेल मिलते ही अथॉरिटी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बता दें कि 50 सीटर इस विमान की उड़ान बढ़ाने के लिए यात्री लगातार डिमांड कर रहे थे। यात्रियों के बेहतर रिस्पांस को देखते हुए स्टार एयर इंडिया ने नया उड़ान शेड्यूल जारी किया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि अब तक उनके पास मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली थी। सोमवार को प्रशासनिक तौर पर उन्हें मेल मिली है। शोभा भारद्वाज ने बताया कि उड़ान बढ़ने के साथ ही अब एयरपोर्ट पर हर रोज यात्रियों की भीड़ रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में यात्रियों की सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि हिंडन एयरपोर्ट से कर्नाटक के हुबली और बेंगलुरु के लिए अब तक सप्ताह में महज तीन दिन ही उड़ान भरी जाती थी। 50 सीटर विमान से यात्री अब दो दिन अधिक हुबली और बेंगलुरु के लिए यात्रा कर सकेंगे। हालांकि हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए सप्ताह में छह दिन फ्लाइट की सुविधा मिल पा रही है। हुबली के लिए हिंडन एयरपोर्ट से पहली उड़ान 06 नवंबर को भरी गई थी। पहले दिन से ही हुबली के लिए यह 50 सीटर विमान फुल बुकिंग के साथ उड़ान भरती थी। स्टार एयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरन सिंह तिवाना ने बताया कि अभी तक बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को हुबली-बेंगलुरु के लिए विमान उड़ता था। अब मंगलवार और रविवार को भी यह सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed