फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर फिर रेड जोन में
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर एक बार फिर से रेड जोन में पहुंच गया। शहर का एक्यूआई 306 दर्ज किया गया, जो कि मानकों से तीन गुना अधिक था। गाजियाबाद देश के प्रदूषित शहरों में पहले, ग्रेटर नोएडा दूसरे और नोएडा तीसरे स्थान पर रहा।

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई कई दिनों से ऑरेंज जोन में था। इसमें सोमवार को बढ़ोतरी हुई और गाजियाबाद शहर का एक्यूआई 306 पर जा पहुंचा। जो कि रेड जोन में आता है। यही नहीं प्रदूषण का स्तर मानकों से भी तीन गुना अधिक हो गया। शनिवार को गाजियाबाद शहर देश में एकलौता शहर रहा जहां पर एक्यूआई रेड जोन में था, जबकि अन्य शहर का एक्यूआई तीन सौ से कम रहा। दूसरे और तीसरे नंबर पर ग्रेटर नोएडा और नोएडा रहा। यहां पर एक्यूआई 282 और 280 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाए गाजियाबाद में लोनी इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 320 रहा। वहीं पीएम दस 265 और पीएम 2.5 का स्तर 320 दर्ज किया गया। संजय नगर का एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 220 और 307 रहा। वसुंधरा का एक्यूआई 295 था। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 201 और 295 रिकॉर्ड हुआ। इंदिरापुरम में एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। यहां पर एक्यूआई 288 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed