फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एक्सीडेंट का मैसेज भेजकर फौजी से डलवाए 30 हजार रुपए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हादसे का मैसेज भेज फौजी से डलवाए 30 हजार रुपये
विज्ञापन

लोनी। साइबर ठगों ने रविवार को एसएलएफ वेदविहार कॉलोनी में रहने वाले फौजी के एक रिश्तेदार का मैसेंजर हैक कर एक्सीडेंट की सूचना दी और उनसे 30 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। बाद में रिश्तेदार को फोन करने पर फौजी को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

एसएलएफ वेदविहार कॉलोनी में भूपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह फौज में है और छुट्टी पर घर आए हुए हैं। रविवार को उनके देहरादून में रहने वाले रिश्तेदार के मैसेंजर से एक मैसेज आया। मैसेज में रिश्तेदार के बेटे का एक्सीडेंट होने की बात लिखी थी। मैसेज में उनसे दिए गए एक नंबर पर रुपये डालने की बात लिखी थी। भूपाल ने मैसेज पढ़कर रिश्तेदार को फोन किया लेकिन फोन नहीं मिला। उन्होंने मैसेज में दिए नंबर पर 30 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद उस नंबर से एक बार और मैसेज आया, जिसमें मैसेज में 50 हजार रुपये की जरूरत की बात कही। शक होने पर उन्होंने रिश्तदार के परिवार के सदस्य को फोन किया तो एक्सीडेंट जैसी कोई बात नहीं होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने दिए नंबर पर कॉल की लेकिन वह नंबर बंद आया। पीड़ित ने लोनी थाने में शिकायत की है। लोनी एडिशनल एसएचओ बीके त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित को साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed