फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

256 हुआ शहर का एक्यूआई, अभी भी ऑरेंज जोन बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
256 हुआ शहर का एक्यूआई, लोनी रहा सबसे प्रदूषित
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई सोमवार को 256 दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को शहर के एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई है। अभी भी शहर का एक्यूआई ऑरेंज जोन में है।

शहर का एक्यूआई रविवार को 218 था। इसमें सोमवार को बढ़ोतरी हुई और एक्यूआई 256 दर्ज किया गया। लोनी इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 271 दर्ज किया गया। यहां पर रात को पीएम 2.5 सबसे अधिक 414 तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम दोपहर में 47 दर्ज किया गया। शहर में पीएम 2.5 की मात्रा 271 दर्ज की गई, जबकि पीएम 10 का स्तर 208 दर्ज किया गया। पीएम 10 रात में अधिकतम 321 रहा था। जबकि न्यूनतम 129 दर्ज किया गया। वहीं संजय नगर में एक्यूआई 258 रहा, यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 161 और 257 दर्ज किया गया। यहां पर सुबह तीन बजे पीएम 2.5 का स्तर सबसे ज्यादा रहा। इस समय पीएम 2.5 का स्तर 414 दर्ज किया गया। वहीं पीएम 10 भी सबसे अधिक 260 तक पहुंच गया था। दोपहर बाद इसमें कमी आई। दोपहर में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 59 और 104 तक आ गया , जो कि मानकों के अनुसार है। वहीं वसुंधरा की हवा सबसे साफ रही। यहां पर एक्यूआई 245 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 2.5 का स्तर 274 और पीएम 10 का स्तर 174 दर्ज किया गया। अन्य इलाकों के मुकाबले यहां पर रात में भी पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed