फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   wife refuse to go village husband give triple talaq ghaziabad

गाजियाबाद: गांव में रहने से पत्नी ने किया मना तो पति ने दिया तीन तलाक

Fri, 06 Sep 2019 07:40 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
wife refuse to go village husband give triple talaq ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला को पति ने सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि उसने गांव जाकर रहने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने खाने थाने में शिकायत दी है। उसका आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करता है।
विज्ञापन


मूलरूप से अमरोहा की रहने वाली युवती की शादी चार साल पूर्व मुरादाबाद निवासी युवक से हुई थी। वे तीन साल से खोड़ा की एक कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दंपति के दो बेटियां और डेढ़ माह का एक बेटा है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उनके सास-ससुर का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं है। पति उन्हें गांव में रहने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि सुबह करीब 11:30 बजे गांव जाने को लेकर फिर से विवाद हो गया। इस पर पति और उनके भाई ने मारपीट की। आरोप है कि तीनों बच्चों को उनके ऊपर फेंककर पति ने तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने खोड़ा थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई भी मामले थाने में नहीं आया है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed