फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News Hindi Decomposed body found in flat

Ghaziabad: सोसायटी में बदबू फैलने से परेशान थे लोग, फ्लैट खोलकर देखा तो मिला सड़ा-गला शव

Sun, 07 Jan 2024 11:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:28 PM IST
सार

लोगों ने शव से बदबू फैलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सोसायटी पहुंचकर सुरक्षागार्ड के सामने फ्लैट का दरवाजा खोला। जैसे ही पुलिस अंदर घुसी तो बदबू से सभी परेशान हो गए। किसी तरह पुलिस ने शव कब्जे  में लेकर जांच की।

विज्ञापन
Ghaziabad News Hindi Decomposed body found in flat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के एचआरसी अपार्टमेंट में रविवार शाम पांचजन्य देप्यूर्रयास्था (52) का सड़ा गला शव मिला। सोसायटी में आसपास बदबू फैलने पर लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोसायटी के फ्लैट में पांचजन्य देप्यूर्रयास्था अकेले रहते थे। परिवार के लोग बाहर रहते हैं। लोगों ने शव से बदबू फैलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सोसायटी पहुंचकर सुरक्षागार्ड के सामने फ्लैट का दरवाजा खोला। जैसे ही पुलिस अंदर घुसी तो बदबू से सभी परेशान हो गए। किसी तरह पुलिस ने शव कब्जे  में लेकर जांच की। कमरे में जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग सोसायटी में आखिरी बार 25 दिसंबर को देखे गए थे। इसके बाद किसी ने भी उन्हें फ्लैट से बाहर नहीं देखा। पुलिस को कमरे से फोन मिला है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed