फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पांच बार एंबेसी में फोन किया, 10 बार यूक्रेन में फंसी बेटी को

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
यूक्रेन में फसी भारतीय छात्रा। - फोटो : GHAZIABAD City
पांच बार एंबेसी में फोन किया, 10 बार यूक्रेन में फंसी बेटी को
विज्ञापन

गाजियाबाद। तीन साल पहले यूक्रेन एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई राजनगर एक्सटेंशन निवासी प्रीत मल्होत्रा की वतन वापसी का परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह रोजाना करीब चार-पांच बार भारतीय दूतावास में फोन करते हैं तो दिन में 10-15 बार बेटी से बात कर उसका हौसला बढ़ाते हैं। यूक्रेन में फंसी प्रीत ने भी हिम्मत दिखाई और सहयोगियों संग बस किराए पर लेकर यूक्रेन से रोमानिया तक पहुंच गई। पिता विजय थरेजा ने बताया कि बुधवार को बेटी प्रीत की वतन वापसी हो सकती है।

आशियाना पामकोर्ट सोसायटी निवासी विजय थरेजा बेटी प्रीत (21) तीन साल पहले विन्निट्स मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थीं। चार दिन युद्द के बीच मुश्किल हालातों से जूझकर प्रीत ने अपने 150 अन्य सहयोगियों के साथ वहां से निकलने का फैसला किया, लेकिन यातायात का साधन न मिला। आखिरकार तीन बसें किराए पर लेकर वह रविवार देर रात पड़ोसी देश रोमानिया के बॉर्डर पर पहुंचे। विजय थरेजा ने बताया कि बच्चों ने प्रत्येक बस के लिए करीब 30 हजार रुपये का भुगतान किया। यहां जाकर प्रीत समेत तीन छात्राओं की एंट्री रोमानिया में हो पाई थी कि फिर प्रवेश बंद कर दिया गया। उनके 147 साथी करीब 24 घंटे तक माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान पर बॉर्डर पर डटे रहे। आखिरकार उन्हें भी प्रवेश मिला। उन्होंने बताया कि अब रोमानिया में भारतीय दूतावास के जरिए उनके आने के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुधवार को बेटी वतन लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed