{"_id":"621d31f8b72e682d4952ff51","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd234746571","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई- भतीजी की हत्या का लगाया आरोप, भाभी के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई- भतीजी की हत्या का लगाया आरोप, भाभी के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
विजय नगर में अमित व उसकी एक साल की बेटी की मौत के मामले में एसपी सिटी कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई- भतीजी की हत्या का लगाया आरोप, भाभी के खिलाफ दी तहरीर
गाजियाबाद। विजय नगर थाने के अकबरपुर बहरामपुर में 25 फरवरी को पिता-पुत्री के खुदकुशी करने के मामले में मृतक अमित चौहान के भाई प्रदीप ने अपनी भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को कॉलोनी के लोगों और रिश्तेदारों के साथ प्रदीप एसपी सिटी के कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन किया। एसपी सिटी ने सीओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदीप ने एसपी सिटी को दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी भाभी के किसी से संबंध थे। अमित इस बात से परेशान रहते थे और अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। दो साल पहले अमित की शादी हुई थी। जिस तरह से शव रस्सी के सहारे बेड पर था उससे उन्हें हत्या की आशंका है। यह भी कहा गया है कि अमित की लंबाई छह फुट से अधिक थी। पैरों के पंजे भी नीचे की ओर थे। आरोप लगाया कि क्राइम ब्रांच का एक सिपाही महिला से मिला हुआ है। पीएम रिपोर्ट की जांच कराने की मांग की है। एक रिश्तेदार का का आरोप हैं कि शव का पंचनामा हिंडन श्मशान घाट पर भरा गया जबकि मौके पर पंचनामा भरा जाना चाहिए था।
घटना के दिन से महिला का नहीं लग रहा फोन
प्रदीप ने बताया कि अकबरपुर बहरामपुर में अमित ने मकान खरीदा था। वह इंदिरापुरम में पेट्रोल पंप पर सेल्स मैन था। अमित की पत्नी मकान अपने नाम कराना चाहती थी। पड़ोसियों का कहना है कि घटना वाले दिन की शाम से महिला सामान गाड़ी में भरकर कहीं चली गई। अब उसका फोन बंद आ रहा है। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।