फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

योजना में देरी, टर्सियरी प्लांट की लागत में 60 करोड़ बढ़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
योजना में देरी, टर्सियरी प्लांट की लागत में 60 करोड़ बढ़ी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीवेज को शोधित कर उद्योगों में पानी देने के लिए लगाए जाने वाले टर्सियरी प्लांट की लागत में 60 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। नगर निगम ने 239 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर टेंडर कॉल किए थे, लेकिन सबसे न्यूनतम टेंडर 319.20 करोड़ का आया है। प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने का असर पानी की कीमत पर पडे़गा। नगर निगम अब 43 रुपये की बजाय उद्योगों को 45 रुपये किलो लीटर की दर से पानी की आपूर्ति करेगा।
नगर निगम ने करीब दो साल पहले इस प्रोजेक्ट के लिए गुजरात की एक फर्म से डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनवाई थी। 239 करोड़ की डीपीआर तैयार होने के बाद नगर निगम ने मार्च 2021 में ग्रीन म्युनिसिपल बांड जारी कर बाजार से 150 करोड़ रुपये जुटाए थे। निगम ने बीते साल इस टेंडर जारी कर देशभर की बड़ी कंपनियों को प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए आमंत्रित किया था। चेन्नई की कंपनी वीए टेक वाबाग ने सबसे कम दरों पर पानी की आपूर्ति करने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट पर 319.20 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया है। प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने से अब आपूर्ति किए जाने वाले पानी के रेट में भी दो रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

जल निगम महाप्रबंधक का कहना है कि दो-ढाई साल पहले डीपीआर बनी थी। टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाली कंपनी ने न्यूनतम रेट दिए हैं। कंपनी का आकलन है कि इस प्रोजेक्ट पर 319 करोड़ रुपये खर्च होेंगे। इसकी वजह से पानी के रेट में दो रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी होगी। अन्य शहरों की अपेक्षा यह दर अभी भी बहुत कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed