{"_id":"61e9bd2c11e13f4095203df1","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2329203197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से ठग एनसीआर के लोगों को बना रहे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से ठग एनसीआर के लोगों को बना रहे निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से ठग एनसीआर के लोगों को बना रहे निशाना
गाजियाबाद। व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करके ब्लैकमेल करना, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर, रिश्तेदार बनकर आर्थिक मदद मांगने आदि तरीकों से ठगी के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी इन तरीकों को अपनाकर बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में बैठकर एनसीआर के लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर सेल ठगी के गिरोह तक पहुंचने का हर संभव प्रयास कर रही है।
साइबर सेल में अलग-अलग तरीकों से ठगी के मामलों में रोजाना 10 से 15 शिकायतें पहुंच रही हैं। जानकारी के अनुसार साइबर सेल में अब तक आईं वित्तीय ठगी और सोशल मीडिया की शिकायतों की जांच में सामने आया कि व्हाट्सएप वीडियो कॉल करके अश्लील हरकतें कर ब्लैकमेल करने वाली अधिकांश कॉल राजस्थान और भरतपुर क्षेत्र से और ओएलएक्स के नाम पर ठगी के मामलों में वृंदावन व भरतपुर क्षेत्र से कॉल आई हैं। जबकि एक लाख रुपये से ऊपर की मोटी रकम की ठगी के मामलों में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड क्षेत्रों से कॉल आई। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अलग-अलग राज्यों से फर्जी नंबर लाकर किसी अन्य क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाकर लोगों को ठगने का काम करते है। इस कारण जालसाजों के गिरोह पकड़ में नहीं आ रहे। हालांकि साइबर सेल नंबरों को ट्रेस पर लगाकर उनकी लोकेशन जानने का प्रयास कर रही है। जिससे उनके दबोचा जा सके।
इन बातों का ध्यान रखें
- किसी पेमेंट एप पर रिक्वेस्ट लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- अनजान नंबर से फोन आने और खुद को आपका परिचित बताकर आर्थिक मदद मांगने वालों की मदद करने से पहले पूरी पुष्टि कर लें।
- किसी भी जानकारी के लिए केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट का ही सहारा लें, वेबसाइट की शुरूआत में एडी लिखा होने वाले साइट से बचें।
---
यहां करें शिकायत
- हेल्पलाइन नंबर 155260 पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
- यूपीकॉप एप के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
तीन साल के ठगी के मामले
वर्ष 2021 2020 2019
वित्तीय ठगी 4671 2863 3191
सोशल मीडिया 860 854 401
साइबर सेल में रोजाना आ रही शिकायत
क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी - 4
वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो के नाम पर ठगी - 2
परिचित बनकर ठगी करने के नाम पर - 3
एटीएम बदलकर रुपये निकालने के नाम पर ठगी - 2
एप लोन के नाम पर ठगी - 3
वित्तीय ठगी और सोशल मीडिया के नाम पर आने वाले शिकायतों के आधार पर जालसाजों के नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर जालसाजों के नंबरों से लिंक सभी दस्तावेज व खातों को ब्लॉक कराया जा रहा है। साइबर टीम सभी नंबरों को ट्रेस कर ठगों के गिरोहों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। - सुमित कुमार, प्रभारी साइबर सेल।