{"_id":"61e1cffe0465d5774a520d8d","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2326826165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में डेढ़ गुना करने के नाम पर हड़पे साढ़े दस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में डेढ़ गुना करने के नाम पर हड़पे साढ़े दस लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह में डेढ़ गुना करने के नाम पर हड़पे साढ़े दस लाख रुपये
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक निवासी एक व्यक्ति को पड़ोसी ने दो माह में डेढ़ गुना रुपये करने का झांसा देकर 10 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित रिटायर्ड एएसपी के दामाद है। जानकारी मिलने पर रिटायर्ड एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोविंदपुरम के स्वर्ण जयंती पुरम निवासी रिटायर्ड एएसपी मंशाराम गौतम का कहना है कि उनके दामाद विनीत राठौर क्रासिंग रिपब्लिक के महागुन कैस्केड अपार्टमेंट मे रहते हैं। दामाद के सामने ही पैरामाउंट अपार्टमेंट सोसायटी में बृजमोहन वंशीलाल किराये पर रहता था। दोनों के बीच पड़ोसी होने के कारण दोस्ती थी। आरोप है कि बृजमोहन ने उनके दामाद को अपने व्यापार में निवेश करने के लिए कहा और रकम को दो माह में डेढ़ गुना करने का झांसा दिया। इसके बाद दामाद ने उसे साढ़े 11 लाख रुपये दे दिए। समय पूरा होने पर जब पैसे वापस मांगे तो वह रुपये लौटाने के लिए बहाने बनाता रहा। बार-बार कहने के बाद 90 हजार रुपये खाते में डाल दिए। इसके बाद से आरोपी ने उनके फोन उठाने बंद कर दिए और पैसे वापस नहीं दिए। उसकी सोसायटी में जाकर जानकारी की तो वह मकान खाली करके वहां से चला गया। पीड़ित के ससुर ने इसकी शिकायत थाना विजयनगर में की है।
थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।