फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चुनाव मैदान हो गया तैयार, उम्मीदवारों का इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मुरादनगर आचार संहिता लागू होते ही दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अभियान चलाकर हटाए होर्डिंग व बैनर - फोटो : GHAZIABAD City
चुनाव मैदान हो गया तैयार, उम्मीदवारों का इंतजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। चुनाव की तारीखें तय होने के बाद सियासी घमासान के लिए चुनाव मैदान तैयार हो गया है। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग भी चुनाव कराने के लिए तैयार है, लेकिन उम्मीदवारों का इंतजार है। राजनीतिक दलों में दावेदारों की तो लंबी फेहरिस्त है, लेकिन पार्टियां प्रत्याशी तय नहीं कर पाई हैं। अब नामांकन प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में सभी पार्टियां भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की तैयारी कर रही है। एक सप्ताह में सभी दल प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं। भाजपा करीब छह महीने पहले ही चुनावी मोड में आ गई थी, लेकिन अन्य राजनीतिक दलों में चुनावी तैयारी देरी से शुरू हुई। भाजपा ने बूथ स्तर की माइक्रो प्लानिंग कर रखी है। कांग्रेस, सपा, बसपा, रालोद और आम आदमी पार्टी इस मामले में भी पीछे नजर आ रही हैं।
भाजपा : 61 दावेदार, पार्टी पूरी तरह तैयार
पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा के 61 दावेदारों ने आवेदन कर दावेदारी की है। सबसे ज्यादा 17 आवेदन लोनी विधानसभा सीट पर हैं। मोदीनगर में 14, साहिबाबाद में 12, मुरादनगर में 11 और गाजियाबाद में सात लोगों ने आवेदन किया है। महानगर और जिला अध्यक्षों ने यह आवेदन प्रदेश संगठन को भेज दिए हैं। चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद अब प्रदेश संगठन 15 जनवरी तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगा। आवेदन से पहले प्रदेश व केंद्र संगठन की ओर से सर्वे कर विधायकों के कार्य पर जनता की राय और पार्टी पदाधिकारियों की राय ली गई। महानगर की विभिन्न सीटों के दावेदार संगठन और संघ के पदाधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। उनकी किस्मत का फैसला अगले सप्ताह तक हो जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची 15 तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

कांग्रेस : एक सप्ताह में कभी भी जारी हो सकती है लिस्ट
कांग्रेस ने करीब दो-ढाई माह पहले ही जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर दावेदारों से आवेदन ले लिए थे। गाजियाबाद, साहिबाबाद और मुरादनगर विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं, हालांकि अभी इसकी घोषणा होना बाकी है। मोदीनगर और लोनी सीट पर भी कई-कई दावेदारों ने आवेदन किए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव का कहना है कि करीब 20 दिन पहले पार्टी हाईकमान की ओर से मेरठ में भेजी गई स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रत्याशियों से वार्ता कर शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट सौंप दी है। उनका कहना है कि एक सप्ताह में पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पांचों विधानसभा सीटों पर युवाओं, बेरोजगारों, मजदूरों, महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई के मुद्दों को लेकर सत्ता परिवर्तन के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा : हर सीट पर तैयारी, गठबंधन पर निर्णय के बाद सूची होगी जारी
समाजवादी पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर लिए जाने का दावा किया है। पार्टी जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि जिले की पांचों विधानसभा गाजियाबाद, साहिबाबाद, लोनी, मोदीनगर और मुरादनगर पर 55 आवेदन मिले हैं। सभी आवेदनों को लखनऊ शीर्ष नेतृत्व के पास भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी सात दिन चुनाव की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रालोद के साथ गठबंधन के बाद सीटों को लेकर घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद सभी उम्मीदवारों की सूची पार्टी जारी करेगी। 15 जनवरी तक सूची जारी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सूची भले ही जारी न हुई हो, लेकिन पार्टी स्तर पर तैयारी कई महीने पहले शुरू हो चुकी है। हर बूथ पर युवाओं को पार्टी ने जिम्मेदारी दी है।

आप : चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित, गाजियाबाद पर निर्णय 17 तक
आम आदमी पार्टी ने दो महीने पहले ही चार विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिला प्रवक्ता मनोज त्यागी ने बताया कि साहिबाबाद से डॉ. छवि यादव, लोनी से सचिन शर्मा, मोदीनगर हरेंद्र शर्मा और मुरादनगर महेश त्यागी को प्रत्याशी बनाया गया है। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर टिकट के लिए तीन आवेदन हैं। आठ जनवरी को तीनों दावेदारों का साक्षात्कार लखनऊ में होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे टाल दिया गया। 17 जनवरी तक गाजियाबाद सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। पार्टी प्रदेश में पहले ही अपना चुनाव घोषणा पत्र भी जारी कर चुकी है। तीन सौ यूनिट फ्री बिजली की योजना को लेकर कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच जाने का काम किया। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विकास मॉडल को लोग पसंद कर रहे हैं, जिसका लाभ गाजियाबाद में मिलेगा। पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed