फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मकान किराए पर लेने का झांसा देकर 50 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मकान किराए पर लेने का झांसा देकर 50 हजार ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। जालसाज ने खुद को आर्मी अफसर बताकर मकान किराए पर लेने का झांसा देकर कविनगर के डॉक्टर राकेश बंसल को 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित डॉक्टर ने साइबर सेल में शिकायत की है। कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डॉ. राकेश बंसल ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को रणदीप सेना का अफसर बताया और मकान किराए पर लेने की बात कही। इसके बाद 22 हजार रुपये में मकान किराए पर लेने की सहमति बन गई। ठग ने मकान मालिक से किराया भेजने के लिए बैंक खाते में एक रुपया भेजने के लिए कहा। एक रुपये भेजने के बाद पीड़ित के खाते से दो बार में 22-22 हजार और एक बार में 5998 रुपये कट गए। इसके बाद डॉक्टर ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद आने लगा। पीड़ित ने साइबर सेल और थाना कविनगर पुलिस में शिकायत की है। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने कहा कि ठग के नंबर को ब्लॉक कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed