{"_id":"61d899b79d08fc631072973f","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2323827197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग ने फोन हैककर खाते से तीन लाख की खरीददारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठग ने फोन हैककर खाते से तीन लाख की खरीददारी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठग ने फोन हैककर खाते से तीन लाख की खरीददारी की
गाजियाबाद। साइबर ठग ने मसूरी की एक युवती के मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर बैंक खाता हैक कर लिया। ठग ने तीन बार में ऑनलाइन शॉपिंग साइट से ढाई लाख रुपये की खरीददारी कर ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता को बैंक में खाता बंद कराने गई तो पता चला कि ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड से भी 50 हजार रुपये की खरीददारी की है। पीड़िता ने इसकी शिकायत साइबर सेल और मसूरी थाना पुलिस से की है।
मसूरी की रहने वाली शाहीन अली एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। शाहीन का बैंक खाता निजी बैंक में है। एटीएम कार्ड चालू कराने के लिए पीड़िता ने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर बात की। कस्टमर केयर से बात होने के बाद एक अनजान नंबर से कॉल आई। ठग ने एटीएम चालू कराने के लिए एनी डेस्क एप डाउनलोड कराने के लिए कहा और झांसे में लेकर ओटीपी पूछने लग्रा, लेकिन युवती ने ओटीपी बताने से इनकार कर दिया। वहीं एप डाउनलोड होने के बाद ठग ने युवती के फोन को हैककर दो बार में एक-एक लाख और एक बार में 50 हजार रुपये की एमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदारी कर ली। युवती को इसकी जानकारी बैंक खाते से रुपये कटने का मैसेज आने पर हुई। इसके बाद युवती ने बैंक शाखा में संपर्क कर बैंक खाता बंद कराया तो वहां जाकर पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से भी 50 हजार रुपये की ठगी हुई है। ठग के नंबर पर संपर्क करने पर उसका फोन बंद जाने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत साइबर सेल और मसूरी थाने में करके कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर सेल को इसकी सूचना भेज दी गई है।