फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

जिले में बढ़ गए 4.12 लाख वोटर, इस बार 28.99 लाख मतदाता पांच विधायक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
जिले में बढ़ गए 4.12 लाख वोटर, इस बार 28.99 लाख मतदाता पांच विधायक
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव में इस बार 412819 लाख ज्यादा मतदाता विधायकों का चुनाव करेंगे। मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट साहिबाबाद में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 10.12 लाख हो गए हैं। वहीं, औसत के हिसाब से सबसे ज्यादा 3.72 फीसदी मतदाता लोनी विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। प्रकाशन के बाद अब सभी राजनीतिक दल इस मतदाता सूची को ले सकेंगे।
वर्ष 2017 में जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 24,86,665 मतदाता थे। पांच वर्षों में जिले की आबादी बढ़ी है। वहीं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है। करीब एक माह तक जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिले से शिफ्ट हो चुके और निधन होने के कारण मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाए गए। नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में किए गए पुनरीक्षण के बाद बुधवार को मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 28,99,484 हो गई है।
विज्ञापन

--------
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों की अंतिम मतदाता सूची
विधानसभा पुरुष महिला ट्रांसजेंडर कुल संख्या
लोनी 2,83,804 2,26,732 30 5,10,566
मुरादनगर 2,45,261 2,08,684 32 4,53,977
साहिबाबाद 5,71,503 4,40,594 57 10,12,154
गाजियाबाद 2,58,547 2,10,934 24 4,69,505
मोदीनगर 1,78,327 1,52,531 36 3,30,894
धौलाना आंशिक 67639 54739 10 1,22,388
कुल 16,05081 12,94,214 189 28,99,484
बहुमंजिला इमारतों ने बढ़ाई वोटरों की संख्या
यूपी की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा में इस बार भी वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी है। 2017 में यहां 8,61,793 मतदाता थे। 2022 में यहां 1,50,361 मतदाता बढ़ गए हैं। अब इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 10,12,154 हो गई है। इस क्षेत्र के इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, राजनगर एक्सटेंशन में बड़ी संख्या में बहुमंजिला इमारतें हैं। हजारों नए फ्लैटों में परिवार आकर रहने लगे हैं। माना जा रहा है कि इनकी वजह से इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सबसे छोटी विधानसभा है मोदीनगर
जिले में मोदीनगर सबसे छोटी विधानसभा है। इस सीट पर महज 3,30,894 है। इनमें 178327 पुरुष और 152531 महिला मतदाता हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से यह साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र का महज 32.69 फीसदी है।
-----
99 थर्ड जेंडर मतदाता भी बढ़े
2017 की वोटर लिस्ट में थर्ड जेंडर वोटर 99 थे। इनकी संख्या बढ़कर अब 189 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा 57 वोटर साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में हैं। 36 मोदीनगर में, 32 मुरादनगर में और 30 लोनी में हैं।
----
अब सिर्फ पूरक लिस्ट में दर्ज करा सकेंगे नाम
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान वोटर लिस्ट में नाम शामिल न करा सके लोगों मतदाता बनने का एक मौका और मिल सकेगा, लेकिन इनका नाम अब मूल लिस्ट में नहीं पूरक लिस्ट में शामिल होगा। लोग एनवीएसपी डॉट इन पर लॉग इन कर फार्म-6 भरकर अपलोड कर सकेंगे। इसके आधार पर उनका नाम पूरक मतदाता सूची में शामिल हो जाएगा। इस फार्म को डाउनलोड करके और पूरा भरकर बीएलओ के पास भी जमा कराया जा सकेगा।

-----
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश कर दिया गया है। इसमें नए वोटरों को शामिल किया गया है और जिले से बाहर जा चुके, मृत लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। बीएलओ के पास भी लिस्ट भेज दी जाएंगी। लोग इसमें अपना नाम देख सकेंगे। - आरके सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed