फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Crossing republic became the chain of corona infection Crossing republic became the chain of corona infection

गाजियाबाद: क्रासिंग रिपब्लिक बना कोरोना संक्रमण की चेन

Tue, 14 Dec 2021 01:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 14 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad: Crossing republic became the chain of corona infection Crossing republic became the chain of corona infection

क्रासिंग रिपब्लिक में चार दिन में आठ मरीज मिलने के बाद अब कोरोना संक्रमण की चेन बनती जा रही है। आठ मरीज मिलने के बाद लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को सोसायटी में रहने वाली मां-बेटी समेत 42 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिस बस से छात्राएं स्कूल जाती थीं, उनके सभी स्टाफ की जांच की गई है। अब तक जिले में 55700 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस समय 20 मरीजों का इलाज चल रहा है।19 होम आइसोलेशन और उड़ीसा के रहने वाले एक छात्र के रिश्तेदार के घर में व्यवस्था न होने से संतोष अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बनाया हॉट स्पॉट

संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पॉट बनाते हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया है। जिन दो सोसायटी में संक्रमित मिले हैं, उनमें सभी लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। इनके अलावा क्रासिंग रिपब्लिक में हर सोसायटी में काम करने वाली घरेलू सहायिका, कपड़ा प्रेस करने वालों, सब्जी बेचने वाले, स्टोर संचालक सहित सभी कामगारों की जांच के लिए एक सप्ताह तक विशेष जांच शिविर लगाया गया है। कोरोना संक्रमिताें को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

छात्रा और उसकी मां संक्रमित

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी में 9 वर्षीय छात्रा ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। इसे एक दिन पहले बुखार आया था। उसी सोसायटी में रहने वाली 41 वर्षीय एक महिला भी संक्रमित हुई है। महिला को बुखार, सर्दी - जुकाम की शिकायत थी। जांच कराने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों मरीज शनिवार को संक्रमित हुई छात्रा के संपर्क मेें आने से पॉजिटिव हुए है। महिला को कोविशील्ड की दोनों डोज लग चुकी है। इसके अलावा दूसरी सोसायटी में रहने वाला युवक भी संक्रमित हुआ है। यह युवक बृहस्पतिवार को छात्रा के संपर्क में आया था। युवक को हल्का बुखार व कफ की शिकायत होने पर जांच कराई थी। ट्रूनेट में कोविड की पुष्टि हुई है। युवक को वैक्सीन नहीं लगी है। सभी संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। तीनों मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेजे गए हैं।

सोसायटी में पहला डोज पूरा, दूसरे से 35 फीसद वंचित

प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि क्रासिंग रिपब्लिक में 35 सोसायटी हैं। इनमें 60 हजार से अधिक लोग रहते हैं। सोसायटी में रहने वाले सभी लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है, लेकिन दूसरा डोज अभी 35 फीसदी लोगों में बाकी है, जिन लोगों का दूसरा डोज का समय पूरा हो गया है, उनका टीकाकरण विशेष शिविर लगाकर किया जा रहा है। डॉ. नीरज ने बताया कि सोसायटी के आसपास लगभग 40 हजार लोग रहते हैं। उन लोगों का सर्वे कराया जा रहा है कि कितने लोगों का टीकाकरण हुआ है। जो टीकाकरण से वंचित हैं, उनका साथ-साथ टीकाकरण भी किया जा रहा है।

अब तक मिल चुके संक्रमित

क्रासिंग रिपब्लिक - 08 (दो छात्रा, उनके मां बाप व पड़ोसी)
नेहरू नगर - 04 (बुजुर्ग दंपती, उनकी बेटी व पड़ोसी)
इंदिरापुरम - 02 (महिला व उसकी बेटी)
वसुंधरा - 01 (युवक)
वैशाली सेक्टर 7 - 01(38)
शालीमार गार्डन - 01 व्यक्ति (45)
संजय नगर - 01 छात्र (17)
शास्त्रीनगर - 01 महिला (71)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed