फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रेड मॉल के 200 दुकानदारों को नहीं होगा नुकसान, बनाई कमेटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रेड मॉल के 200 दुकानदारों को नहीं होगा नुकसान, बनाई कमेटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। रेड मॉल की नीलामी से पहले निवेशकों के हितों का संरक्षण और प्रत्येक बिंदु के समाधान के लिए जीडीए ने कमेटी गठित की है। विभिन्न बिंदुओं पर कमेटी अपनी रिपोर्ट 15 दिसंबर तक जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश को सौंपेगी। निर्णय आने के बाद मॉल की नीलामी के लिए जिला प्रशासन को एनओसी जारी की जाएगी। कमेटी के गठन से रेड मॉल में निवेश करने वाले 200 दुकानदारों को लाभ होगा।

या बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से सटे रेड मॉल के बिल्डर मैसर्स सेलीब्रेशन सिटी पर 212 करोड़ का बकाया है। बकाया जमा नहीं करने से बिल्डर 2017 में आरसी जारी की गई थी। दो बार सीलिंग के बावजूद बिल्डर की ओर से आश्वासन के बावजूद कोई पैसा जमा नहीं किया गया। ऐसे में 2019 में फिर से मॉल को सील कर दिया गया। अब जिला प्रशासन की ओर से जीडीए को पत्र लिखकर नीलामी के लिए एनओसी मांगी गई है। लेकिन प्रशासन को एनओसी देने से पहले निवेशकों सहित अन्य मुद्दों पर निर्णय के लिए जीडीए ने कमेट गठित की है। जीडीए की ओर से करीब 55 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले रेड मॉल को 2006 में मैसर्स सेलिब्रेशन सिटी को 100 करोड़ में बेचा था। जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि निवेशकों सहित अन्य मुद्दों के समाधान के लिए गठित कमेटी जल्द निर्णय देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed