{"_id":"61ad14bb153e1a5030279dd0","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2305302150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, पांच दिन में मिले चार पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, पांच दिन में मिले चार पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना को दावत। कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर लोगो की लापरवाही कही मुसीबत ना बन जाए। गाजिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, पांच दिन में मिले चार पॉजिटिव
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। दिसंबर में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार बढ़ गई है। पांच दिन में चार मरीज संक्रमित हुए हैं, जबकि पूरे नवंबर में सिर्फ छह मरीज मिले थे। रविवार को भी कोविशील्ड का दोनों टीका लगवा चुकीं 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित मिलीं। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग लंबे समय से बाहर नहीं गईं थीं, इसके बावजूद संक्रमण की चपेट में आ गईं। बिना किसी यात्रा के ही संक्रमण की चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। तीन दिन पहले बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी और गले में खराश होने पर परिजनों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई तो संक्रमण का पता चला। उनका घर पर ही इलाज चल रहा है। शास्त्रीनगर में संक्रमित के घर के पास कोरोना जांच शिविर लगाया गया। उसमें 52 लोगों के सैंपल लिए गए।
डीएसओ (जिला सर्विलांस अधिकारी) डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। घर के चार सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं, एंटीजन जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए के लिए सैंपल भेजे गए हैं। डीएसओ ने बताया कि दिसंबर महीने में सिर्फ पांच दिन में चार मरीज मिल चुके हैं। इनमें तीन की ट्रेवेल हिस्ट्री रही है, जबकि शास्त्रीनगर में संक्रमित बुजुर्ग ने कोई यात्रा नहीं की थी, बल्कि लंबे समय से घर पर ही रह रहीं थीं।
नवंबर में मिले थे सिर्फ छह मरीज
नवंबर महीने में तीस दिन में सिर्फ छह मरीज मिले थे, जबकि दिसंबर महीने में पांच दिन में ही चार संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी बढ़ा दी है। पहले दो से ढाई हजार जांच हो रही थी, अब पिछले एक सप्ताह से जांच बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है।
विज्ञापन
दिसंबर में संक्रमितों पर एक नजर
तारीख - हिस्ट्री - टीकाकरण
एक दिसंबर - पुरुष- आंध्र प्रदेश - कोवाक्सिन दोनों डोज
तीन दिसंबर - पति- पत्नी - मुंबई, जयपुर - कोविशील्ड दोनों डोज
पांच दिसंबर - बुजुर्ग महिला - कोई यात्रा नहीं - कोविशील्ड दोनों डोज
अब तक मिले संक्रमितों पर एक नजर
दिसंबर - 4
नवंबर - 06
अक्तूबर - 14
सितंबर - 18
अगस्त - 26
जुलाई - 65
जून - 326
कोरोना जांच को लिए गए सैंपल
दिसंबर - 20099
नवंबर - 83540
अक्तूबर - 138952
सितंबर - 149513
अगस्त - 120039
जुलाई - 133121
जून - 171737