{"_id":"61a3e78c218d7708837a9f1f","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd23013875","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद ली बेटी के सामने पत्नी का गला रेतकर हत्याबेटी के सामने गला रेतकर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद ली बेटी के सामने पत्नी का गला रेतकर हत्याबेटी के सामने गला रेतकर पत्नी को मार डाला
विज्ञापन
मृतक पत्नी की फाइल फोटो। नंदग्राम में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के सामने गला रेतकर पत्नी को मार डाला
- पत्नी पर संबंधों के शक में हिंडन विहार निवासी युवक ने की वारदात
- दिल्ली में बसना चाहता था आरोपी, पत्नी करती थी इनकार
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। हिंडन विहार में शनिवार रात पति ने गोद ली बेटी (12) के सामने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। संबंधों को लेकर वह पत्नी पर शक करता था। पुलिस का कहना है कि शक में ही उसने पत्नी को मार डाला। आरोपी परिवार के साथ में दिल्ली में रहना चाहता था, लेकिन पत्नी विरोध करती थी। इसे लेकर आए दिन झगड़ा होता था।
नंदग्राम थाना प्रभारी ने बताया कि रानी उर्फ सहाना (30) हिंडन विहार स्थित सुल्तान चौक के पास यामीन के मकान में पति शमशाद उर्फ राजू और गोद ली गई भाई की बेटी आफरीन के साथ किराये पर रहती थी। मूलरूप से फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज के गांव दूधे मई निवासी शमशाद यहां पल्लेदारी करता है। बेटी आफरीन ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर रात उसकी मां सहाना की नींद खुली। इस दौरान मां और पिता में दिल्ली में रहने को लेकर विवाद हो गया। शमशाद ने पत्नी रानी को पहले लात-घूसों से पीटा और फिर घर में रखे पेपर कटर से उसका गला रेतकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी आफरीन ने पड़ोस में रहने वाले रानी के भाई गुड्डू को दी। गुड्डू ने पुलिस को सूचना दी।
मां की जिंदगी की भीख मांगती रही आफरीन
आफरीन मां रानी की जिंदगी के लिए पिता से भीख मांगती रही, लेकिन गुस्से में आरोपी ने उसकी नहीं सुनी। वह बार-बार कहती रही पापा ऐसा मत करो। मां मर जाएगी, लेकिन शमशाद को तरस नहीं आया। आरोपी ने आफरीन को भी मां जैसा हाल करने की धमकी दी। कहा कि किसी को बताया तो तेरी भी हत्या कर दूंगा।
विज्ञापन
संतान न होने पर भाई की बेटी ली थी गोद
रानी उर्फ सहाना की पहली शादी अलीगढ़ में हुई थी। बच्चा नहीं होने के कारण रानी ने अपने भाई गुड्डू की बेटी को गोद ले लिया था। पहले पति ने चार साल पूर्व उसे तलाक दे दिया था। पति से तलाक के बाद रानी हिंडन विहार में अपने भाई के घर ही रह रही थी। रानी का शमशाद से इसी साल 15 अक्तूबर को निकाह हुआ था। शमशाद का भी अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था।
मजदूरी कर बेटी का पेट पाल रही थी रानी
परिजनों ने बताया कि पहले पति से तलाक के बाद रानी उर्फ सहाना हिंडन विहार में बेटी के साथ किराए पर रहने लगी और मजदूरी करके अपना व बेटी का पेट पाल रही थी। इसी दौरान पन्नी के गोदाम में पल्लेदार शमशाद से उसकी मुलाकात हुई। यहां से दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं।
शक के कारण ही पत्नी संग दिल्ली बसना चाहता था आरोपी
नंदग्राम थाना एसएचओ अमित कुमार काकरान ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि आरोपी शमशाम पत्नी पर संबंधों को लेकर शक करता था। दोनों में आए दिन झगड़ा था। शमशाद दिल्ली में बसना चाहता था, लेकिन बेटी की पढ़ाई का हवाला देकर सहाना दिल्ली जाने को तैयार नहीं थी। सहाना के भाई गुड्डू की तहरीर पर शमशाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।