फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आंध्र प्रदेश से लौटा युवक कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आंध्र प्रदेश से लौटा युवक कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। आंध्र प्रदेश से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान घर का पता गलत लिखाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन युवक कौशांबी में ढूंढती रही। दोपहर दो बजे के बाद पता चला कि युवक इंदिरापुरम के नीतिखंड का रहने वाला है। वह दिल्ली के सरिता विहार के अपोलो अस्पताल में भर्ती है। उसे पूर्व में कोवाक्सिन की दोनों डोज लग चुका है। अब विभाग को जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट का इंतजार है, क्योंकि उसका सैंपल दिल्ली में लिया गया है। नए स्ट्रेन की आशंका के चलते परिवार के तीन सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक जिले में 55680 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 55,215 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
बिना मास्क घर से न निकलें
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए सतर्कता बरती जाए। इसके बाद सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और बिना मास्क घर से न निकलने के लिए कहा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें।
विज्ञापन

15 केंद्रों पर की जा रही जांच
सीएमओ ने बताया कि रोजाना शहर में 15 केंद्रों पर कोरोना की निशुल्क जांच की जा रही है। इनमें इंदिरापुरम स्थित गुरुद्वारा, वैशाली सेक्टर-1 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजेंद्रनगर स्थित ईएसआई अस्पताल, सेक्टर- 23 संजयनगर जिला संयुक्त अस्पताल, कमला नेहरू नगर सीजीएचएस रामलीला मैदान घंटाघर, विजयनगर सेक्टर-9, स्वास्थ्य केंद्र खोड़ा कॉलोनी, जिला एमएमजी अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरादनगर, मोदीनगर, लोनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से लौटें तो जांच जरूर कराएं
कोविड के नए स्ट्रेन के फैलने की संभावना है। सावधानी बरतनी होगी। कोई भी ऐसा व्यक्ति हो, जो विदेश या अन्य राज्यों की यात्रा करके लौटा हो तो उसे कोरोना जांच जरूर करा लेनी चाहिए।
डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed