फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चिंगारी से केमिकल के गोदाम में लगी आग, धमाके के साथ फटे ड्रम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सिहानी में केमिकल के गोदाम में लगी आग को बुझाता फायरमैन।
चिंगारी से केमिकल के गोदाम में लगी आग, धमाके के साथ फटे ड्रम
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम के सिहानी गांव में शुक्रवार शाम वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल के गोदाम में आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों और एक फोम टेंडर ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक बाल कृष्ण गुप्ता के मुताबिक उसकी करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सिहानी गांव की कमला मार्केट गली नंबर-13 में ओम सोम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बाल कृष्ण का प्रतिष्ठान और गोदाम है। उसके बाहर ही ब्रह्मपाल सिंह देव फर्नीचर के नाम से वेल्डिंग का काम करते हैं। बालकृष्ण के बेटे रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उनके पिता एक मजदूर के साथ गोदाम में काम कर रहे थे। वहीं, ब्रह्मपाल भी वेल्डिंग कर रहे थे। वेल्डिंग से निकली चिंगारी से केमिकल ने आग पकड़ ली, जिसने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

धमाकों की आवाज सुन घरों से निकलकर भागे लोग
आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे केमिकल के ड्रम विस्फोट के साथ फटने लगे। गोदाम में एक छोटा गैस सिलिंडर भी रखा था। आग की चपेट में आकर वह भी धमाके के साथ फट गया। आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। आग की ऊंची लपटें उठती देख गोदाम के ईर्द-गिर्द के प्रतिष्ठान भी खाली किए जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच आबादी में चल रहा था गोदाम
शाम करीब 4.35 बजे केमिकल गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। यह गोदाम बीच आबादी में चल रहा था।
सुनील कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed