फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अधिवक्ता का नाम लेकर बेटी से 1.70 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अधिवक्ता का नाम लेकर बेटी से 1.70 लाख ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम ब्लॉक-1 निवासी अधिवक्ता रामानंद गोयल का नाम लेकर ठगों ने उनकी बेटी नीशू गोयल से 1.70 लाख रुपये ठग लिए। खाते में रकम भेजने के बाद भी ठग पैसे नहीं मिलने की बात कहता रहा और रकम ट्रांसफर कराता रहा। खाता खाली होने पर नीशू गोयल को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय और साइबर सेल में शिकायत दी है।
नीशू गोयल का कहना है कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। उसने कहा कि उनके पिता ने उनका नंबर दिया है। वह उसके मोबाइल नंबर पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दें। मामले में उनके पिता से बात हो गई हैं। नीशू का कहना है कि पिता का नाम लेने पर उन्होंने कॉलर पर भरोसा कर लिया और पेमेंट एप केजरिये कॉलर के मोबाइल नंबर पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ट्रांसफर करने के बावजूद कॉलर ने पैसे न मिलने की बात कही। उसने दोबारा से 50 हजार और उसके बाद दो बार में 25-25 हजार और दो बार 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। खाते में रकम न बचने पर उसे ठगी का अहसास हुआ, इसके बाद उन्होंने कॉलर को रकम वापस करने के लिए कहा। इस पर उसने मोबाइल नंबर बंद कर लिया।
विज्ञापन

केवाईसी के नाम पर शिक्षक के खाते से 70 हजार निकाले
गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 निवासी राजेश वर्मा निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उनके पास मेसेज आया कि दो दिन में मोबाइल नंबर की केवाईसी करा लें, नहीं तो नंबर बंद हो जाएगा। उन्होंने मेसेज में दिए नंबर पर कॉल की तो उसने एक लिंक भेजकर उसमें डिटेल भरने को कहा। जिसके बाद उनके खाते से 70 हजार रुपये साफ हो गए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed