{"_id":"61994e3bf4be8a38bc6ed6aa","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd229691797","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर युवक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर युवक का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर युवक का अपहरण
गाजियाबाद। इंदिरापुरम में जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने बुलाकर युवक को अगवा करने का मामला सामने आया है। ज्ञान खंड प्रथम निवासी पीड़ित शिवम खंतवाल का कहना है कि दोस्त अभिमन्यु ने बहाने से बुलाया और साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। साढ़े तीन घंटे कार में घुमाकर आरोपी उसे पीटते रहे और सिद्धार्थ विहार के ब्रह्मपुत्र एंक्लेव में ले आए। यहां से वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने अपहरण की घटना से इंकार करते हुए दोस्तों का आपसी विवाद बताया है।
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड निवासी मोहन खंतवाल स्टील अथॉरिटी में नौकरी करते हैं। उनका बेटा शिवम खंतवाल ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है और वर्तमान में वेंडिंग का काम करके अपना खर्चा चलाता है। मोहन खंतवाल का कहना है कि शनिवार को शिवम का जन्मदिन था। दोपहर करीब 1 बजे वह बाल कटाने के लिए सैलून जा रहा था। तभी दोस्त मानस ने उसे फोन किया और बर्थडे पार्टी देने के लिए अभय खंड स्थित साई मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही शिवम वहां पहुंचा तो वहां दूसरा दोस्त अभिमन्यु मिला, जिसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसे कार में अगवा कर लिया।
बिजनेस का प्रोफिट और उधार मांगने पर हुआ मनमुटाव
शिवम खंतवाल का कहना है कि अभिमन्यु ने करीब चार महीने पहले डिजिटल मार्केटिंग का बिजनेस शुरू किया था। उसने उनके पिता से एक लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में वह भी बिजनेस में पार्टनर बन गए। शिवम का कहना है कि वह उधार की रकम और बिजनेस का प्रॉफिट मांगने लगे तो अभिमन्यु ने झगड़ा कर लिया।
विज्ञापन
मेरी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करता है अभिमन्यु
शिवम खंतवाल का कहना है कि रंजिश के चलते अभिमन्यु ने उनकी गर्लफ्रंड को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। गलफ्रैंड से शादी करनी है, लिहाजा उन्होंने अभिमन्यु को समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद उसने अंजान नंबरों से गर्लफ्रैंड को फोन कराना और इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो डालकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
पहले सुसाइड नोट लिखने को कहा फिर 10 लाख मंगाने को
शिवम खंतवाल का कहना है कि आरोपी पहले उनके मोबाइल से परिजनों को सुसाइड नोट का मेसेज लिखने को कह रहे थे और बाद में परिजनों से 10 लाख रुपये मंगाने के लिए कहने लगे। इसके लिए उन पर मोबाइल का लॉक खोलने का दबाव डाला। इंकार करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
नशा तस्करी में फंसाने को किसी पुलिसवाले के पास लाए थे
शिवम खंतवाल का कहना है कि आरोपी पहले उनकी हत्या करना चाहते थे, लेकिन बाद में नशा तस्करी में फंसाने के लिए सिद्धार्थ विहार निवासी पुलिसवाले के पास ले जाने लगे। आरोपियों की प्लानिंग उन्हें चरस की तस्करी में जेल भिजवाने की थी। लेकिन जैसे ही वह ब्रह्मपुत्र एंक्लेव में उन्हें ऊपरी मंजिल पर ले जाने लगे तो सामने से सोसायटी के बच्चे आ गए। इसी बीच वह हाथ छिटककर आरोपियों के चंगुल से भाग निकले।