फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कूड़े के ढेर हुए कम, महमूदाबाद में कचरा प्रोसेस करने का काम शुय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
महमूदाबाद-मकरेड़ा में जमीन मिलने से कूड़े के ढेर हुए कम
विज्ञापन

गाजियाबाद। पाइप लाइन रोड के पास महमूदाबाद-मकरेड़ा की जमीन पर लैंडफिल साइट के लिए जमीन लीज पर मिलने के बाद शहर में कूड़े के ढेर कम होने लगे हैं। नगर निगम ने कॉलोनियों में सड़कों किनारे डंप कचरे को उठाकर साइट तक पहुंचाना शुरू कर दिया है, लेकिन पूरी तरह सफाई करने में अभी करीब एक सप्ताह लगेगा। निगम अभी भी कचरा निस्तारण के लिए जमीन का स्थायी समाधान नहीं कर पाया है, सिर्फ लीज पर जमीन का जुगाड़ करके समस्या से पार पाने का प्रयास किया गया है।
1995 में नगर निगम के गठन के 26 साल बाद भी नगर निगम कचरा निस्तारण के लिए स्थायी जमीन का इंतजाम नहीं कर पाया है। कभी डूंडाहेड़ा तो कभी सिद्धार्थ विहार में डंपिंग ग्राउंड बनाया गया। यहां विरोध होने के बाद जमीन लीज पर लेकर सदरपुर, राजनगर एक्सटेंशन में लैंडफिल साइट बनाई गई। यहां कचरा डालने का विरोध हुआ तो अब महमूदाबाद-मकरेड़ा में जमीन लीज पर लेकर कचरा निस्तारण कराया गया। यहां भी ग्रामीण विरोध करने लगे हैं। इसके विरोध में रविवार को क्षेत्र के लोगों ने भिक्कनपुर में पंचायत कर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। विरोध बढ़ा तो यहां भी नगर निगम को कचरा निस्तारण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गालंद में पांच एकड़ जमीन पर कचरा निस्तारण प्लांट लगाएगा निगम
नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग गालंद में पांच एकड़ जमीन पर कचरा निस्तारण प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले निगम अधिकारी इस जमीन पर बाउंड्रीवॉल कराएगा। अपर नगरायुक्त व संपत्ति प्रभारी आरएन पांडेय का कहना है कि बाउंड्रीवॉल कराने का काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसानों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed