{"_id":"61882ccf72bc6605c04c1961","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2289785200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर के युवाओं की तरह दिखानी होगी देशभक्ति : आरएसएन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर के युवाओं की तरह दिखानी होगी देशभक्ति : आरएसएन सिंह
विज्ञापन
गाजियाबाद। हिंदी भवन में राष्ट्र जागरन दिवस के अवसर पर मंच पर (बाएं से) पवन सिन्हा, आरएसएन सिंह, सा?
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के युवाओं की तरह दिखानी होगी देशभक्ति : आरएसएन सिंह
गाजियाबाद। राष्ट्र निर्माण तब होगा, जब सबके सपने एक होंगे और सबका लक्ष्य एक होगा। टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान की जीत पर भारत में कई स्थानों पर जश्न मनाया गया था, क्या इससे देखकर लगता है कि सबके सपने और सबका लक्ष्य एक है? लेकिन खुशी इस बात की है कि संगरूर में इस जश्न का विरोध कुछ छात्रों ने किया था तो मेरा मानना है कि संगरूर के युवाओं की तरह ही सबको देशभक्ति दिखानी होगी। रॉ के पूर्व अफसर कर्नल आरएसएन सिंह ने रविवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में राष्ट्रीय जागरण दिवस पर लोगों से ये बातें कहीं।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था, परमार्थ समिति, शहीद स्मृति फाउंडेशन, अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा और विश्व ब्राह्मण संघ ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में रूट इन कश्मीर के संस्थापक सुशील पंडित ने कहा कि देश की सुरक्षा का संकट सीमा पर तो है, लेकिन आने वाले समय में यह संकट आंतरिक हो सकता है। अभी तक पारंपरिक युद्ध अस्त्र-शस्त्र से होते हैं, लेकिन सिर्फ वैसे युद्धों का अब समय नहीं रहा। अब छद्म युद्ध होंगे, जिसमें मोबाइल नेटवर्क, टेक्नोलॉजी, सिग्नलिंग व्यवस्था इन सबमें सेंध लगाई जाएगी। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी कई ऐेसे उदाहरण है, जब अधर्मियों का अंत करना हो तो देवताओं ने भी शस्त्र उठाए थे। श्रीराम ने धनुष बाण और श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र उठाया था। जनता केपास मास्टर की है। वह बदला है, तभी देश बदला है और आगे और भी बदलाव होगा। आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा ने कहा कि भक्त भी बनें लेकिन सख्त भी बनें। अपने धर्म की रक्षा करिये और सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म है। कार्यक्रम का संचालन कर्नल टीपी त्यागी ने किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र हितकारी, संस्थापक अध्यक्ष वीके अग्रवाल, धार्मिक गुरु नवनीत प्रिय दास, शायर राज कौशिक, बीके शर्मा हनुमान, परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल, हरविलास गुप्ता, शहीद स्मृति फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव मोहन, डॉ. नीरज गर्ग, अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, हिंदी भवन के प्रशासक सुभाष सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।