{"_id":"61819d01f0fb937ada092952","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd228795171","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजारों में बरसी लक्ष्मी की कृपा, 1100 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजारों में बरसी लक्ष्मी की कृपा, 1100 करोड़ का हुआ कारोबार
गाजियाबाद। धनतेरस खरीदारों की वजह से मंगलवार को देर शाम तक घंटाघर मार्केट में बनी रही रौनक। फोटो-
- फोटो : GHAZIABAD City
Link Copied
धनतेरस पर बाजारों में बरसी लक्ष्मी की कृपा, 1100 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
गाजियाबाद। धनतेरस पर बाजारों को लक्ष्मी मैया का भरपूर आशीर्वाद मिला। पिछले साल के मुकाबले इस साल बाजारों ने रिकॉर्ड बिक्री की। जिले में त्योहार पर 1100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है, जो बीते साल से दोगुना है। सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स में बाजार ने रफ्तार भरी है। ऑटोमोबाइल में सबसे अधिक दुपहिया वाहनाें की बिक्री धनतेरस पर हुई। कार की बिक्री में सेमी कंडक्टर चिप की कमी से 500 से 600 कार ही डिलीवरी हो सकीं। शगुन के तौर पर झाड़ू, बर्तन, चांदी के सिक्के की बिक्री रात 11 बजे तक हुई। शहर के अलावा वसुंधरा सेक्टर-16, वैशाली सेक्टर-4 इंदिरापुरम, श्यामपार्क मेन और शालीमार गार्डन के स्थानीय बाजारों के साथ ही मॉल्स में भी लोगों की भीड़ रही। लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर में बाजारों में ग्राहकों के रहने से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।