{"_id":"618045e265529d7996253b52","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd228741976","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में बीचबचाव करने गए युवक पर हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में बीचबचाव करने गए युवक पर हमला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित......
--------
झगड़े में बीचबचाव करने गए युवक पर हमला, मौत
मसूरी। गांव भूड़गढ़ी में दो पक्षों के बीच झगड़े में बीचबचाव कराने गए 22 वर्षीय अमित पर दोनों पक्षों के लोगों ने हमला कर दिया। सिर में लाठियों के वार से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे पिलखुवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन भाईयों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
भूड़गढ़ी गांव में रविवार देरशाम प्रवेश को गांव के ही पिंटू, ओमवीर व प्रभाकर के अलावा तीन भाई रोबिन, सुनील और गौरव लाठी डंडों से पीट रहे थे। उसी दौरान प्रवेश का चचेरा भाई अमित बीचबचाव करने जा पहुंचा। इस दौरान आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। सिर में लाठी लगने से घायल अमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अमित के बड़े भाई रवि सिसौदिया ने पिंटू, ओमवीर, गौरन, रोबिन, सुनील व गौरव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। परिजनों के मुताबिक दसवीं पास अमित ट्रांसपोर्ट का काम करता था। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
डॉक्टरों ने बुखार के चलते बताया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मसूरी पुलिस ने पिलखुवा के अस्पताल जाकर जांच-पड़ताल की। डॉक्टरों ने बताया कि अमित बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था। साथ ही उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे। वहीं, गांव में हुए झगड़े में भी अमित का नाम सामने नहीं आया। दूसरे पक्ष ने भी अमित का नाम नहीं लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।