फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सपा से 25 फीसदी सीटों पर होगा समझौता : शिवपाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव प्रेस वार्त - फोटो : GHAZIABAD City
सपा से 25 फीसदी सीटों पर होगा समझौता : शिवपाल
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सपा को बढ़ाने में उनका भी योगदान रहा है। सपा से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अखिलेश बड़े आदमी हैं, मैंने नेताजी के साथ 40 से 45 साल काम किया है। सपा से 25 फीसदी सीटों पर ही समझौता होगा। शहर में परिवर्तन यात्रा के बाद रविवार को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं।
प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा के साथ को लेकर पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव निर्णय करें। नेताजी जो फैसला करें उसे अखिलेश यादव मानें। पिछले दिनों ओवैसी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी। चुनाव आने पर दलों से मिलना, बैठक चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रसपा अन्य दलों को अपने साथ लेगी और एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। भाजपा से गठबंधन पर शिवपाल यादव ने दो टूक इनकार कर कहा कि जिस दल को सत्ता से हटाने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाली है, उसके साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन

10 गुना बढ़ा भ्रष्टाचार, बिना रिश्वत के काम नहीं
प्रेसवार्ता में शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में दस गुना भ्रष्टाचार बढ़ा है। थानों, सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। देश का किसान सड़कों पर बैठा है, जबकि लखीमपुर खीरी में गृहमंत्री धमकी देता है और बेटा किसानों को गाड़ी से उड़ा देता है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को बर्खास्त करने के बाद केस दर्ज होना चाहिए था। कोरोना जैसी विकट स्थिति में देश-प्रदेश को महंगाई में झोंकने का काम सरकारों ने किया। प्रदेश में साल में चार बार बिजली के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम वायदे सरकार ने जनता से किए, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। न तो रोजगार मिला और न ही लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये आए। कालाधन वापस लाने का वायदा भी झूठ निकला। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ऐसी झूठी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। निजीकरण की आड़ में पूंजीपतियों के हाथों में अर्थव्यवस्था देने का काम किया गया। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष नूर हसन चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहर सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, सुंदरलाल लोधी, वीरपाल यादव, रिचपाल चौधरी, अभिषेक सिंह आशू, लोकेश भाटी, हाजी इकराम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed