फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

20 लाख रंगदारी न देने पर होटल में फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी। होटल के बाहर खड़े संचालक से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : GHAZIABAD City
20 लाख रंगदारी न देने पर होटल में फायरिंग
विज्ञापन

लोनी। 20 लाख की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने होटल में घुसकर कई राउंड फायरिंग की। जिससे होटल के शीशे टूट गए। तीन दिन पहले लोनी तिराहा गिरी मार्केट के पास स्थित होटल के संचालक सलाम से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
होटल संचालक सलाम ने बताया कि बृहस्पतिवार को व्हाट्सएप कॉल कर अज्ञात बदमाशों ने उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। रविवार रात करीब 10 बजे होटल के सामने स्कूटी से दो बदमाश उतरे और होटल की तरफ एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग करने लगे। बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सलाम होटल पर फायरिंग होने पर आसपास की दुकानें बंद हो गई। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है जिन लोगों ने रंगदारी मांगी है, उन्होंने ही फायरिंग की है। पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

कांच टूटने से होटल पर काम करने वाले दो कर्मी घायल हुए
गोली चलने के दौरान होटल पर कुछ ग्राहक खड़े थे। वहीं होटल पर काम करने वाले वर्कर भी वहीं थे। शीशा लगने से दो वर्कर घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं होटल पर फायरिंग के बाद व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed