फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

धनतेरस से पहले धनवर्षा, 140 करोड़ का कारोबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तुरब नगर मार्केट में दीपावली के लिए सजावटी सामान देखती युवती। फोटो नितिन कुमार
धनतेरस से पहले धनवर्षा, 140 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन

गाजियाबाद। धनतेरस से पहले रविवार को बाजारों में धनवर्षा हुई। लोगों ने वीकेंड पर दिवाली की खरीदारी की। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स संस्था के मुताबिक, सुपर संडे को सभी बाजारों में करीब 140 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। ऑटो मोबाइल बाजार ने अकेले 80 करोड़ का कारोबार किया। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक्स, रेडीमेड गारमेंट, किराना, फुटवियर की बिक्री जबरदस्त रही। केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिले डीए का लाभ भी बाजारों को मिला। बाजारों में सजावट के बीच रात 11 बजे तक खरीदारी की गई। इसके अलावा किराना मंडी में तीन से चार करोड़ का कारोबार हुआ है।
बुक हुईं 3000 कार-बाइक
धनतेरस और दिवाली के लिए रविवार को ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कार-बाइक की बुकिंग जमकर हुई। केवल धनतेरस के लिए ही 3000 कार और बाइक की बुकिंग ऑटो डीलर्स ने की है। गाजियाबाद में कार बिक्री के लिए 34 ऑटो डीलर्स है, जबकि 56 ऑटो डीलर्स बाइक, स्कूटी, स्कूटर की बिक्री करते हैं। लगभग 2680 वाहनों की डिलीवरी धनतेरस पर होगी। करीब 80 करोड़ का कारोबार ऑटोमोबाइल बाजार ने किया है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स : खूब बिके मोबाइल, टीवी
रविवार को इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार ने पांच करोड़ का कारोबार किया है। झालर, लाइटें, लेजर लाइट, लैंप की बिक्री जबरदस्त रही। नवयुग मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गर्ग ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक्स में सजावटी उत्पादों की बिक्री अधिक रही। मोबाइल, वाशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, फ्रिज की बुकिंग धनतेरस के लिए हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 करोड़ के बिक गए कपड़े
ककपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल सांवरिया ने बताया कि अब तक सभी तरह के कपड़ों का 30 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। इसके अलावा बच्चों के कपड़े दूसरे नंबर पर अधिक बिके हैं।ुर्ते-पजामा, जींस, शर्ट, साड़ी और सूट की खरीदारी ज्यादा रही। प्रमुख बाजारों में फुटवियर की दुकानों पर भी लोगों की काफी भीड़ लगी रही।
फर्नीचर बाजार में रही रौनक
रमतेराम रोड पर फर्नीचर बाजार में रौनक बढ़ी। घर सजाने के लिए सोफा, मेज, कुर्सी की बिक्री लोगों ने रविवार को की। कारोबारी राकेश स्वामी ने बताया कि अब फर्नीचर का काम दिवाली और इसके बाद अगले साल फरवरी तक रहेगा। उन्होंने बताया कि दिवाली के बाद शादियों के सीजन को लेकर ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं। 20 करोड़ का कारोबार फर्नीचर बाजार ने किया है।

वाराणसी, कोलकता के लक्ष्मी-गणेश की मांग
दिवाली पूजन के लिए बाजारों में वाराणसी और कोलकता की गंगा किनारे की मिट्टी से तैयार गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की अधिक मांग है। सिहानी गेट बाजार में कारोबारी दीपक गर्ग ने बताया कि शिवजी, सरस्वती, हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की बिक्री रविवार को रही। 100 रुपये से लेकर 6500 रुपये तक की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि तीन से चार करोड़ की बिक्री जिले में होने का अनुमान है।
वाहन बुकिंग डिलीवरी
कार 500 360
बाइक 2150 2000
स्कूटी 200 200
सीएनजी चलित कार 150 70
कारों की डिलीवरी कम, बाइक की मिलेगी समय पर
35 कार डिलीवर कर देेंगे
कार में लगने वाली चिप (सेमी कंडक्टर) न मिलने से उत्पादन पर असर पड़ा है। धनतेरस पर 35 कार की डिलीवरी देंगे।
दिलीप शर्मा, जनरल मैनेजर, रिजेंट ऑटो लिंक
260 बाइक की बुकिंग
बाइक की बुकिंग के लिए पर्याप्त स्टॉक है। धनतेरस पर 260 बाइक की डिलीवरी देंगे, जबकि दिवाली तक 350 डिलीवरी देने की तैयारी है।
- प्रमोद गर्ग, एमडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed