फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एयरफोर्स कर्मी की बहन से छेड़छाड़, घर में पत्थर फेंके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
एयरफोर्स कर्मी की बहन से छेड़छाड़, घर में पत्थर फेंके
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर की एक कॉलोनी में एयरफोर्स के कर्मचारी की बहन के साथ छेड़छाड़ व अश्लीलता का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि घर के सामने रहने वाले राहुल ने उसका घर से निकलना दुश्वार कर रखा है। रास्ते में आते-जाते वक्त अश्लील टिप्पणी करता है और साथियों के साथ घर के सामने चौकड़ी जमाकर बैठ जाता है। तहरीर पर पुलिस ने राहुल व उसके दोस्तों मनोज व अकरम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता का कहना है कि राहुल कई महीने से उसके पीछे पड़ा है। दोस्तों के साथ शराब पीकर उसे परेशान करता है। घर के सामने खड़ा होकर अश्लील कमेंट और इशारे करता है। इससे उसका घर से निकलना दुश्वार हो गया है। महिला का आरोप है कि राहुल कभी उसके पति का नाम लेकर चिढ़ाता है तो कभी घर में पत्थर फेंकता है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर आत्महत्या करने का मन करता है। पीड़िता का कहना है कि 26 अक्तूबर की रात को राहुल नशे की हालत में उसकी तरफ दौड़ा और पकड़ने की कोशिश की। कविनगर सीओ अंशु जैन का कहना है कि राहुल, उसके साथी मनोज चौधरी और अकरम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में एयरफोर्स कर्मी समेत पांच पर दर्ज हो चुका है केस
26 अक्तूबर की रात को दोनों पक्षों में बखेड़ा हुआ था। महिला के एयरफोर्स कर्मी भाई समेत पांच लोगों ने राहुल के घर में घुसकर हमला कर दिया था। बीचबचाव करने आए पड़ोसी मनोज ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था, लेकिन एयरफोर्सकर्मी के परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा हटाकर आरोपियों को थाने से जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed