फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ठगों ने बनाई ई-चालान की फर्जी वेबसाइट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
वर्चुअल चालान की फर्जी वेबसाइट का पेज.
ठगों ने बनाई ई-चालान की फर्जी वेबसाइट
विज्ञापन

गाजियाबाद। अगर आपके पास वाहन है और उसका चालान हो चुका है तो वर्चुअल कोर्ट में उसके सेटलमेंट का मेसेज मिलने पर सावधान हो जाएं। अब साइबर जालसाज चालान के सेटलमेंट का मेसेज भेजकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। गाजियाबाद में पिछले 10 दिन में 250 से अधिक लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और साइबर सेल से संपर्क किया तो ठगी के नए तरीके का पता चला।
साइबर ठगों द्वारा ई-चालान की फर्जी वेबसाइट http://www.echallans.in बनाकर लोगों के पास यातायात नियमों के उल्लंघन का मेसेज भेजा जा रहा है। इसमें रेड लाइट जंप करने के अलावा ओवरस्पीड, खतरनाक ड्राइविंग, ओवरलोड, नोपार्किंग के चालान का हवाला दिया जा रहा है। चालान संख्या दर्शाने के साथ-साथ ई-चालान का लिंक भेजकर कहा जा रहा है कि वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से वह चालान का सेटलमेंट कर लें। रेड लाइट जंप करने के अलावा ओवरस्पीड, खतरनाक ड्राइविंग, ओवरलोड, नोपार्किंग आदि के नाम भी लोगों के पास चालान का मेसेज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कई प्रदेशों के चालान भुगतने का दावा
मेसेज में ई-चालान का लिंक दिया हुआ है। इसे खोलने पर मोबाइल नंबर मांगा जाता है। साथ ही प्रदेश और विभाग चुनने का ऑप्शन दिया जाता है। इसमें आसाम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, उड़ीसा और तमिलनाडु राज्य का विकल्प शामिल है। इनमें भी राज्यों के नोटिस विभाग, यातायात विभाग और परिवहन विभाग को चुनने का विकल्प दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर डालते ही भुगतान का विकल्प
प्रदेश और विभाग चुनने और फोन नंबर डालने के बाद सीधे भुगतान का विकल्प आ जाता है। इसे चुनने के बाद भुगतान करने के तरीके के विकल्प सामने आ जाते हैं, जिनमें डेबिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग, वॉलेट का विकल्प शामिल है। इतना ही नहीं, क्रेडिट कार्ड से किश्तों में पेमेंट करने का विकल्प भी साइबर ठगों ने दिया हुआ है।
गुमराह कर देगा वर्चुअल कोर्ट का यह संदेश
वर्चुअल कोर्ट की फर्जी वेबसाइट के पेज पर लिखा संदेश लोगों को गुमराह करने के लिए काफी है। उसमें लिखा है कि वर्तमान परिदृश्य में लोगों को ई-फाइलिंग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से वाद दायर करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही कोर्ट की वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन कोर्ट फीस या जुर्माना भुगतने की सुविधा भी दी जा रही है। इसका मकसद कोर्ट में वादी और वकील की उपस्थिति को समाप्त करना है।
मुरादाबाद पुलिस ने जारी की है एडवाइजरी
ठगी के नए तरीके से देशभर के लोगों को ठगा जा रहा है। शनिवार को ही मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस ने भी अधिकृत ट्विटर हैंडल से एडवाइजरी जारी की है। उसमें कहा है कि वर्चुअल ई-चालान नाम से फर्जी वेबसाइट बनाई गई है। जिसमें भुगतान करने के लिए मेसेज आ रहा है। मुरादाबाद पुलिस ने लोगों को फर्जी वेबसाइट के संबंध में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करनी की अपील की है।

ऐसे करें असली वेबसाइट की पहचान
echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट के जरिये आने वाला मेसेज सही है। इस मेसेज में पहले चालान संख्या और फिर वाहन संख्या दशाई गई होगी। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान के लिए लिंक (https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan) मिलेगा। इसे क्लिक करने पर चालान संख्या, वाहन संख्या या ड्राइविंग लाइसेंस संख्या पूछी जाएगी और फिर भुगतान का प्रोसेस पूरा होगा।
- रामानंद कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed