{"_id":"617afe91c8d81f5c3e45aa6b","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2285145111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकेट लूटकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकेट लूटकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक को गोली लगी
विज्ञापन
थाना विजयनगर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति से लॉकेट लूट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकेट लूटकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक को गोली लगी
- प्रताप विहार सेक्टर-12 में युवक से गन प्वाइंट पर लॉकेट लूटकर भागे से बाइक सवार बदमाश
- कांबिंग के दौरान विजयगर पुलिस से हुई मुठभेड़, घायल बदमाश का साथी फरार हुआ
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-12 में पैदल जा रहे अवतार सिंह से सोने का लॉकेट लूटकर भाग रहे बदमाशों से विजयनगर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से मुरादनगर के आदर्श नगर निवासी बदमाश सुशील कुमार घायल हो गया, जबकि उसका साथी दीपक फरार होने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और लॉकेट बरामद हुआ है।
सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि माता कॉलोनी निवासी अवतार सिंह बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे किसी काम से प्रताप विहार सेक्टर-12 में आए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे सोने का लॉकेट लूट लिया और सिद्धार्थ विहार की तरफ फरार हो गए। सूचना पर विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक ने फोर्स के साथ बदमाशों की कांबिंग शुरू कर दी। सिद्धार्थ विहार में ब्रह्मपुत्र एंक्लेव रोड पर हिंडन की तरफ जाते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली लगने से सुशील घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सीओ ने बताया कि सुशील कुमार के खिलाफ गाजियाबाद के सिहानी गेट, विजयनगर और मोदीनगर थाने के अलावा मेरठ के परतापुर थाने में लूट व आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज हैं। सुशील के पास से मिली बाइक दिल्ली से चोरी की गई है।