{"_id":"617708b32f0c22305f0b854e","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd228340228","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी की ट्रेनें फुल, दिवाली पर घर जाने वालों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दूरी की ट्रेनें फुल, दिवाली पर घर जाने वालों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी दूरी की ट्रेनें फुल, दिवाली पर घर जाने वालों की बढ़ी परेशानी
गाजियाबाद। लंबी दूरी की ट्रेनें अब फुल हो गई हैं। दीपावली और छठ पर घर जाने वाले लोगों को ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। कई ट्रेनों में दीपावली से एक दिन पहले 3 नवंबर की बुकिंग ही बंद हो गई हैं। ऐसे में अब लोगों को तत्काल कोटे और स्पेशल ट्रेनों का सहारा है।
ट्रेनों में अब दो माह की बजाय चार माह पहले रिजर्वेशन की बुकिंग शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में त्योहारों पर दूर-दराज घर जाने वाले लोगों ने रिजर्वेशन कराने में देरी की तो उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिला है। स्थिति यह है कि अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट अब 180 तक पहुंच गई है, लोग सीट कंफर्म होने की उम्मीद में वेटिंग का टिकट भी खरीद रहे हैं। टिकटों की सबसे ज्यादा मारामारी कानपुर, प्रयागराज, बिहार रूट पर चलने वाली ट्रेनों में हैं। इस रूट की 90 फीसदी ट्रेनों में दीपावली के आसपास की तारीख पर लंबी वेटिंग है।
----
इन रूटों में अब वेटिंग टिकट मिलेगा
- मालदा टाउन स्पेशल
- फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल
- दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल
- कामाख्या स्पेशल
- दिल्ली-अलीपुरद्वार स्पेशल
- श्रमजीवी एक्सप्रेस
- सीमांचल स्पेशल।
- बनारस फेस्टिवल स्पेशल
- रीवा एक्सप्रेस।
- प्रयागराज स्पेशल
- नेताजी एक्सप्रेस स्पेशल
- आनंद विहार-सीतामढ़ी स्पेशल
- ऊंचाहार स्पेशल
-----
गया स्पेशल में अभी मिल सकता है कंफर्म टिकट
रेलवे ने 25 अक्तूबर से दिल्ली से गया के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। बिहार रूट पर जाने वाले यात्री इस ट्रेन में कंफर्म रिजर्वेशन पा सकते हैं। हालांकि इसमें भी तेजी से बुकिंग हो रही है, कुछ दिन बाद इस ट्रेन में भी वेटिंग लिस्ट बन सकती है। वहीं देहरादून की कई ट्रेनों में अभी भी कंफर्म टिकट मिल रहे हैं। इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें विकल्प के तौर पर कई अन्य ट्रेनें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
----
वेटिंग टिकट पर नहीं कर सकेंगे सफर
कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों पर भी सख्ती कर दी गई है। अब वेटिंग टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। टीटीई वेटिंग टिकट वालों को ट्रेन में सवार होने की अनुमति नहीं देते हैं। ऐसे में अब सिर्फ वही यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे जिनके पास कंफर्म रिजर्वेशन होगा।
----
लोग बसों में बुक करा रहे टिकट
ट्रेनों में कंफर्म टिकट पाने में विफल रहे यात्री दिल्ली-गाजियाबाद से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए एसी बसों में सीट बुक करा रहे हैं। उनका मानना है कि अगर ट्रेन में सीट कंफर्म नहीं हो पाई तो घर पहुंचने का दूसरा विकल्प तो मौजूद रहेगा।