फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बारिश ने रोकी टीकाकरण की रफ्तार, 37 हजार पर सिमट गया अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बारिश ने रोकी टीकाकरण की रफ्तार, 37 हजार पर सिमट गया अभियान
विज्ञापन

गाजियाबाद। बरसात ने टीकाकरण अभियान की रफ्तार रोक दी। 69 हजार लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 37 हजार लोगों का ही टीकाकरण हो सका। स्वास्थ्य विभाग ने आठ मॉल्स सहित 306 टीकाकरण केंद्र बनाया था। इसके पहले भी नवरात्र और विश्वकर्मा पूजा का त्योहार होने से दो अभियान में भी लक्ष्य से पीछे रह गया था।
सोमवार को 9वां मेगा टीकाकरण अभियान संचालित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 69 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी की। लेकिन खराब मौसम और बारिश के चलते कम ही लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे। संजय नगर संयुक्त अस्पताल में 638 लोग टीका लगवाने पहुंचे, जबकि सामान्य दिनों में यहां पर 800 से 900 लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं। सीएचसी मुरादनगर में 240, मोदीनगर में 388, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र शास्त्री नगर में 400 लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। घंटाघर में सिर्फ 500 लोगों ने टीका लगवाया, जबकि 1100 डोज केंद्र पर मौजूद था।
विज्ञापन

सीएमओ = इस बार शासन से 45 हजार का लक्ष्य था, लेकिन स्थानीय स्तर पर 69 हजार का लक्ष्य रखा गया था। बरसात होने के कारण लोग केंद्रों पर कम पहुंचे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध थी। मंगलवार को केंद्र पर पहुंचकर लोग वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed