फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गांव में तैयार हो रहा है नकली मावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गांवों में तैयार हो रहा है नकली मावा, विभाग मरेगा छापा
विज्ञापन

गाजियाबाद। त्योहार में मावा की बिक्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की नजर है। विभाग द्वारा चिन्हित गांवों में अधिकारी अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन गांवों में बड़े पैमाने पर मावा तैयार किया जाता है। नकली, मिलावटी मावे की बिक्री रोकने के लिए टीमों का गठन भी किया गया है।
भोजपुर के कलछीना गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस महीने तीन बार छापा मारा है। गांव में सेलखड़ी से मावा बनाने के मामले में अधिकारियों ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। इसके अलावा मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी के गांव में मावा उत्पादन पर विभाग की विशेष टीमों की नजर रहेगी।
विज्ञापन

हर साल कलछीना में कार्रवाई : कलछीना में हर साल त्योहार के दिनों में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी छापा मारते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी गांव में नकली मावे का उत्पादन नहीं रुक रहा है। ग्रामीणों के विरोध के चलते पिछले साल अधिकारियों ने रात 12 बजे के बाद पुलिस के साथ गांव में छापा मारकर कई मावा फैक्टरियों को बंद कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलखड़ी से बनाते हैं नकली मावा
अधिकारियों का कहना है कि नकली मावा बनानेे केलिए गांवों में सेलखड़ी का प्रयोग किया जाता है। त्योहार पर इसकी खपत दिल्ली, मेरठ, नोएडा सहित अन्य आसपास के शहरों में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed