फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पीएसी के दो प्रशिक्षु सहित डेंगू के ३४ मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल के डेंगू वार्ड में बढ़ने लगे मरीज। फोटोः अमर उजाला।
पीएसी के तीन प्रशिक्षु सहित 33 मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन

गाजियाबाद। बरसात बंद होने के बाद भी अब डेंगू बुखार तेजी से फैलने लगा है। मंगलवार को पीएसी के तीन प्रशिक्षु सहित 33 डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके पहले तीस सितंबर को 24 और 28 सितंबर को 23 मरीज मिले थे। मंगलवार को मिले मरीजों में 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा 17 मरीज मुरादनगर क्षेत्र में हैं। मुरादनगर के कई गांव में परिवार का हर सदस्य डेंगू की चपेट में आ चुका है। जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 533 पर पहुंच गई है। इनमें से 79 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 350 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
एमएमजी अस्पताल में बढ़ाया गया बेड
एमएमजी अस्पताल में बनाए गए फीवर वार्ड में 30 बेड रिजर्व किए गए थे, जो बढ़ाकर 50 कर दिए गए हैं। पिछले तीन दिन में बुखार के15 से 20 प्रतिशत मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल के डेंगू वार्ड में 10 बेड हैं और 8 पर मरीज भर्ती हैं। इस समय सबसे अधिक मामले मुरादनगर क्षेत्र में मिल रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल में 50 में 40 बेड पर मरीज भर्ती
संयुक्त अस्पताल के 50 बेड में 40 पर बुखार के मरीज भर्ती हैं, इसमें पांच बच्चों समेत डेंगू के 11 मरीज हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय तेवतिया ने बताया कि अस्पताल में सभी स्टाफ बुखार के मरीजों के उपचार में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था है और 50 बेड पर मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिड़काव व सर्वे से रुका है डेंगू का फैलाव
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि डेंगू नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान से डेंगू का फैलाव क्लस्टर के रूप में नहीं हो पाया है। जिले में जहां भी डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई। उस क्षेत्र में सीएमओ के निर्देश पर जांच और आईसोलेशन की प्रक्रिया शुरू कराए जाने से नियंत्रण में मदद मिली है।

फील्ड कर्मचारियों का सुझाव अभियान में किया जाएगा शामिल
स्वास्थ्य विभाग के फील्ड कर्मचारियों से भी संबंधित क्षेत्रों के बारे में सुझाव लिए जाएंगे। उनसे पूछा जाएगा कि संबंधित क्षेत्र में संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए क्या किया जाना चाहिए, इन सुझावों को कार्ययोजना में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। यदि दूसरे किसी विभाग से संबंधित सुझाव होंगे तो अंतर्विभागीय बैठक में उन पर भी चर्चा की जाएगी। डीएसओ ने बताया जिले में संचारी रोगों की स्थिति पूरी तरह काबू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed