{"_id":"61609f2a8ebc3e05e80ba28e","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd227369353","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली काटने पर फल विक्रेता की बड़े भाइयों ने चाकू गोदकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली काटने पर फल विक्रेता की बड़े भाइयों ने चाकू गोदकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली काटने पर फल विक्रेता की बड़े भाइयों ने चाकू गोदकर की हत्या
गाजियाबाद। सुदामापुरी लाल क्वार्टर निवासी फल विक्रेता औरंगजेब उर्फ अंजेब अली (34) की हत्या उसके बड़े भाई अहसान अली और जाने आलम ने शुक्रवार को चाकू से गोदकर कर दी। तीनों भाइयों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते औरंगजेब ने दोनों भाईयों की बिजली काट दी थी। विजयनगर पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों का आरोप है कि दोनों भाइयों ने औरंगजेब के हिस्से के मकान पर कब्जा कर रखा था। शुक्रवार को जब औरंगजेब ने आरोपियों के घर की बिजली काट दी तो दोनों तैश में आ गए। इसी बीच जाने आलम चाकू निकाल लाया। जान बचाने के लिए औरंगजेब भागा, लेकिन रास्ते पर सड़क किनारे नाली में गिर गया। वहां अहसान ने उसे दबोच लिया, जबकि जाने आलम ने चाकू से सीने और पेट में ताबड़तोड़ वार किए। चाकू के हर वार पर औरंगजेब जान बख्शने की गुहार लगा रहा था। लेकिन, हत्यारोपी भाई लगातार उसपर वार किए जा रहा था। वारदात के बाद आरोपी भाई फरार हो गए। औरंगजेब को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जिस वक्त दोनों हत्यारोपी भाई औरंगजेब पर ताबड़तोड़ हमला कर थे, घर से निकलकर लोग तमाशबीन बने खड़ रहे। कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस को सूचना दी।
एसपी सिटी - केस दर्ज कर हत्यारोपी भाइयों की तलाश की जा रही है। पुलिस पर लापरवाही के आरोप की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया जाएगा।