फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मैया की कृपा से चहका बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तुरब नगर मार्केट में उमड़ी भीड़।
मैया की कृपा से चहका बाजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। दो साल से कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए नवरात्र मां का वरदान बनकर आया है। पहले दिन बाजार में 250 करोड़ का कारोबार हुआ। गारमेंट, इलेक्ट्रानिक्स, सराफा, ऑटोमोबाइल में जमकर खरीदारी हुई। सुबह से लेकर शाम तक बाजार में रौनक रही।
ऑटोमोबाइल : 105 करोड़ की कार, 14 करोड़ के दोपहिया वाहन बुक
बृहस्पतिवार को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में दो हजार से अधिक दुपहिया वाहन और छह सौ कारें ऑटो डीलर्स ने बुक कीं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादियों का सीजन पिटने से ऑटोमोबाइल ट्रेेड में सुस्ती चल रही थी। नवरात्र के पहले दिन 15 ऑटो डीलर्स के यहां एक सौ पांच करोड़ की कार और 14 करोड़ के दो पहिया वाहन बुक हुए। ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी अमित गर्ग का कहना है कि उनके यहां 28 मिनट में 450 कारों की बुकिंग हुई है। डिलीवरी के लिए ग्राहकों को दशहरा तक का समय दिया जा रहा है। सामान्य दिनों में एक दिन में 70 से 80 करोड़ का कारोबार ऑटोमोबाइल ट्रेड में होता है।
विज्ञापन

सराफा में साढ़े पांच करोड़ का कारोबार
सराफा बाजार में नवरात्र के पहले दिन करीब साढ़े पांच करोड़ का कारोबार हुआ। ग्राहकों की चहलकदमी बढ़ी। आवाजाही अच्छी रही। सराफा एसोसिएशन के संरक्षक राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि नवरात्र में रोका रस्म के लिए ग्राहक सराफा बाजार में आते हैं। चेन, अंगूठी, कंगन और गले के सेट जैसे ऑर्डर मिलते हैं। त्योहार के पहले दिन पांच से साढ़े पांच करोड़ का कारोबार जिले में होने का अनुमान है। कारोबारी धनतेरस पर भी अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। कोरोना कर्फ्य के चलते जो कारीगर बंगाल या अन्य जिलों को वापस लौट गए थे। उनकी वापसी हुई है। कोरोना काल को लगभग दो साल होने को हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट में तीन करोड़ की बिक्री
रेडीमेड गारमेंट ट्रेड में पहले जून तक कोरोना कर्फ्यू और फिर श्राद्ध पक्ष के चलते ब्रेक लगा हुआ था। त्योहार के लिए कारोबारियों ने दो महीने पहले तैयारी शुरू कर दी। सिहानी गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष व वस्त्र कारोबारी अनुराग गर्ग ने बताया कि नवरात्रि में रिश्ते तय होने सहित अन्य शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। इसको देखते हुए लेटेस्ट डिजाइन और फैशनेबल कपड़े बाजारों में हैं। पहले दिन तीन करोड़ की बिक्री रेडीमेड गारमेंट के ट्रेड में हुई है। आम दिनों में बिक्री 80 से 90 लाख रुपये की रहती है।
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में 15 कारोड़ का कारोबार
शुभ मुर्हूत में घर लाए फ्रिज, वॉशिंग मशीन और टेलीविजन :
श्राद्घ पक्ष से घर में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों को खरीदने की योजना बना रहे ग्राहक बाजार में उमड़े। नवयुग मार्केट, अंबेडकर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में ग्राहकों की अच्छी तादात देखने को मिली। गाजियाबाद-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गर्ग ने बताया कि सामान्य दिनों इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार दस से 12 करोड़ प्रतिदिन का रहता है। नवरात्र के पहले दिन जिले में 15 करोड़ की बिक्री का अनुमान है। त्योहार के पूरे सीजन में कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।

तीन गुना बढ़ी फलों की मांग
नवरात्र में व्रत के चलते फलों की मांग तीन गुना तक बढ़ गई है। फल कारोबारी राजेंद्र ने बताया कि केला, सेब, संतरा, अंगूर सहित अन्य फलों की बिक्री दिन भर रही। फल कारोबारी राजेंद्र ने बताया कि आम दिनों के मुकाबले तीन गुना मांग अधिक है। पूरे नवरात्र में यह मांग बढ़ जाती है। फल मंडी में रात भर फलों की आवक रहती है। त्योहार की शुरुआत पर 30 से 35 लाख की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed