{"_id":"615f4c448ebc3e05ea603ec2","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2273117186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनियों की बोतल में बेची जा रही थी सस्ती शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी कंपनियों की बोतल में बेची जा रही थी सस्ती शराब
विज्ञापन
सस्ती शराब को महंगी बोतलों में भरकर बेचने वाले आरोपी सिहानी गेट पुलिस की गिरफ्त में.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी कंपनियों की बोतल में बेची जा रही थी सस्ती शराब
गाजियाबाद। नामी कंपनियों की बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचने वाले गैंग का खुलासा करते हुए सिहानी गेट पुलिस और आबकारी विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजवीर निवासी हापुड़, रमेश कुमार निवासी मुरादाबाद, भूपेंद्र कुमार निवासी बदायूं है।
लोहिया नगर दीनगढ़ी में एक बहुमंजिला मकान के तीसरे तल पर बोतलों में शराब पैक करने का काम महीने भर से चल रहा था। मौके से 93 बड़े ब्रांड की बोतलें जब्त की गई हैं। इसके अलावा 73 खाली बोतल, 440 ढक्कन, 640 नकली क्यूआर कोड भी बरामद हुए।
आबकारी निरीक्षक आशीष पांडेय ने बताया कि आरोपी दिल्ली से कम रेट पर विदेशी शराब खरीद कर लाते थे और यहां पर बड़े विदेशी ब्रांड की बोतलों में भरकर लोगों को बेचते थे।
विज्ञापन
लोहिया नगर में पकड़े गए रैकेट के तार नोएडा और दिल्ली जुड़े हैं। आबकारी- पुलिस नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए आरोपियों को महंगी शराब की बोतलें, ब्रांडेड कंपनियों के ढक्कन और नकली बार कोड मुहैया कराए जाते थे। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है।