फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रेलवे स्टेशन तक मेट्रो प्रोजेक्ट की संभावना तलाशेगा डीएमआरसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रेलवे स्टेशन तक मेट्रो प्रोजेक्ट की संभावना तलाशेगा डीएमआरसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) नया बस अड्डा से पुराना रेलवे स्टेशन तक मेट्रो प्रोजेक्ट की संभावनाओं को तलाशेगा। रेड लाइन पर नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से महामाया स्टेशन के पीछे से होते हुए रेलवे स्टेशन तक के रूट की डीएमआरसी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगा। जीडीए एक-दो दिन के भीतर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए पत्र भेजेगा।
फिजिबिलिटी रिपोर्ट की मांग से पहले प्राधिकरण में अधिकारियों की बैठकों का दौर चला। जीडीए की ओर से रेलवे स्टेशन को सीधे मेट्रो से जोड़ने के लिए हर पहलू पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले प्राधिकरण ने नया बस अड्ढा मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन तक और वैशाली से मोहनगर के बीच रोपवे के संचालन के लिए एजेंसी से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई थी। मेट्रो के मुकाबले प्रोजेक्ट की गई गुना कम लागत को देखते हुए पहले वैशाली से मोहननगर प्रोजेक्ट की डीपीआर पर मुहर लगाई गई। ऐसे में वित्तीय स्थिति के सुधार पर भविष्य में मेट्रो के अन्य रूट पर भी मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीडीए की ओर से नया बस अड्डा से पुराना रेलवे स्टेशन तक मेट्रो प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर मंथन किया जा रहा है। इससे पहले जीडीए डीएमआरसी से वैशाली से मोहननगर और नोएडा से साहिबाबाद मेट्रो प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट के साथ डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करा चुका है। लेकिन फंड की कमी के कारण दोनों प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाला जा चुका है। ऐसे में नए रूट पर मेट्रो की संभावनाएं तलाशने के बाद उसे अमल में लाना जीडीए के लिए आसान साबित नहीं होगा। दूसरी ओर महामाया स्टेडियम के पीछे रेलवे लाइन के बराबर से प्रस्तावित रूट से केवल रेलवे यात्रियों को अधिक लाभ होगा। ऐसे में शहर के बीच की जगह बाहर से मेट्रो चलाने और फिर उसकी लागत वसूलना बेहद कठिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिबिलिटी रिपोर्ट के भेजा जाएगा पत्र:
पुराना रेलवे स्टेशन तक मेट्रो के नए प्रोजेक्ट की संभावनाओं की पड़ताल के लिए डीएमआरसी से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक-दो दिन के अंदर पत्र भेजा जाएगा।
- एसके सिन्हा, कार्यकारी मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed