{"_id":"615b52ea8ebc3e0bc6260c39","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd22713808","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरम सोसायटी की आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष पर चलाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरम सोसायटी की आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष पर चलाईं गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापुरम सोसायटी की आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष पर चलाईं गोलियां
गाजियाबाद। महागुनपुरम सोसायटी की आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान कोषाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी पर सोमवार शाम इवनिंग वॉक के दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। बचाव में योगेंद्र चौधरी ने भी अपने लाइसेंसी असलहा से गोलियां चलाईं। घटना की जानकारी मिलने पर कविनगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। योगेंद्र चौधरी पर इससे पहले भी हमला हो चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
योगेंद्र चौधरी महागुनपुरम सोसायटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान कोषाध्यक्ष हैं। सोसायटी में नर्मदा टावर के सामने गोपेश्वर महादेव मंदिर के पास वॉकिंग ट्रैक बना हुआ है। योगेंद्र चौधरी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष नवीन तोमर, अपने सुरक्षाकर्मी और सोसायटी के अन्य लोगों के साथ रात करीब आठ बजे टहल रहे थे। इसी दौरान सोसायटी के पिछले गेट से अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवीन तोमर ने बताया कि हमलावरों ने सात से आठ राउंड फायरिंग की। अपने बचाव में मोर्चा संभालते हुए योगेंद्र चौधरी ने भी अपने लाइसेंसी असलहा से गोलियां चलाईं तो हमलावर कार में बैठकर फरार हो गए। लोगों ने एक अज्ञात हमलावर को गाड़ी में बैठे हुए देखा। कार में अन्य लोग भी हो सकते हैं।
-------
80 मीटर की दूरी के चलते नहीं लगी गोली :
स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों ने जिस गेट के पास से फायरिंग की, वह योगेंद्र चौधरी से करीब 80 मीटर दूर था। इसी के चलते उन्हें गोली नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। वहीं, कविनगर पुलिस आरडब्लूए के चुनाव व अन्य रंजिश को मद्देनजर रखते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही योगेंद्र चौधरी को मिले सुरक्षाकर्मी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
-------
घटना के बाद सोसाइटी में मची भगदड़
महागुनपुरम सोसायटी में जिस वक्त घटना हुई उस दौरान 40 से 50 लोग इवनिंग वॉक कर रहे थे। ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच लोगों में भगदड़ मच गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष का कहना है कि जिस जगह से गोली चलाई गई, उस एरिया में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।