फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लोनी नपा के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा सहित तीन की जमानत अर्जी खारिज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी नपा के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा सहित तीन की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन

गाजियाबाद। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सहित तीन आरोपियों की जमानत अर्जी जिला जज ने खारिज कर दी। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छह आरोपी डासना जेल में बंद हैं। जमानत अर्जी पर बहस करने के लिए बचाव पक्ष ने चार बार तारीख ली थी। जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मनोज धामा, शोभित मलिक और दीपक धामा की अर्जी अदालत ने खारिज की है। पीड़िता ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी। 13 जुलाई को हाईकोर्ट ने निचली अदालत को एक साल में मामला निस्तारित करने के आदेश दिए थे।
पीड़िता के अधिवक्ता पूर्व सचिव परविंदर नागर ने बताया कि लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने वर्ष 2019 में इंद्रजीत नामक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा अदालत में अर्जी लगाई थी। अदालत के आदेश के बाद इंद्रजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि इंद्रजीत को पूर्व चेयरमैन मनोज धामा का संरक्षण प्राप्त है। फरवरी 2019 में लोनी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, शोभित मलिक, दीपक धामा, सत्येंद्र चौहान, विकास पंवार और राहुल धामा ने उसके घर पहुंचकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया था। बात न मानने पर मनोज धामा ने सभी साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन

एफआर के खिलाफ पीड़िता ने अदालत में अर्जी लगाई थी। सुनवाई के बाद अदालत ने एफआर निरस्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ परिवाद दर्ज किया था। इसके बाद सभी आरोपी डेढ़ साल से फरार चल रहे थे। अदालत से कुर्की का आदेश जारी होने के बाद मनोज धामा सहित अन्य ने 18 सितंबर को सरेंडर कर दिया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था। इस समय मनोज धामा, शोभित मलिक, दीपक धामा, सत्येंद्र चौहान, राहुल धामा और विकास पंवार डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed