फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

१५ हजार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
15 हजार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी के वेयर हाउस से15 हजार एचएसआरपी चोरी हो गई हैं। वेयर हाउस के प्रबंधक ने अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्लेट की कीमत करीब छह लाख रुपये है। पुलिस दोनों कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी के प्रबंधक अशोक वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गुलधर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट का वेयर हाउस है। आसाम स्थित कंपनी के मुख्य उत्पादन केंद्र से यहां प्लेट आती हैं। इन प्लेटों पर केवल 12 अंकों का लेजर नंबर होता है। उसके बाद संबंधित वाहन कंपनियों के आवेदन के हिसाब से प्लेट तैयार करके भेजी जाती हैं। उन्होंने बताया कि इनकी सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है, जिससे इनका कोई गलत तरीके से प्रयोग न कर ले।
विज्ञापन

- ऑडिट में हुआ खुलासा
प्रबंधक ने बताया कि कंपनी के ऑडिट में पता चला कि वेयर हाउस से 15 हजार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटें गायब हैं। कब और कैसे गायब हुई हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वेयर हाउस में नंबर प्लेटों के रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए मनीष कुमार और अनिल झा स्टोर इंचार्ज हैं। दोनों कर्मचारियों की मिलीभगत से नंबर प्लेट स्टोर से बाहर निकली हैं। कहा कि आरोपियों को पहले से प्लेट चोरी होने की जानकारी थी, लेकिन इन्होंने बताया नहीं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटों का हो सकता है दुरुपयोग
प्रबंधक ने बताया कि इन हाई सिक्योरिटी प्लेटों के बारे में दोनों कर्मचारियों ने कोई जवाब नहीं दिया है। इन प्लेटों पर 12 अंकों का लेजर नंबर अंकित है, जिससे इनका गलत प्रयोग किया जा सकता है। खुले में इन प्लेटों पर दुकानदार फर्जीवाड़ा करके दूसरे वाहनों में लगा देते हैं।

आज से चलेगा अभियान
एआरटीओ प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट एक अक्तूबर से अनिवार्य कर दी गई थी। उसके बाद विभाग ने लोगों को एचएसआरपी लगवाने के लिए सद्भावना जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सोमवार से जिन लोगों के वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगी होगी, चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed