{"_id":"615a0f488ebc3e0d6f3ae191","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2270814119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े में मां ने ले ली मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़े में मां ने ले ली मासूम की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से झगड़े में मां ने तीन साल के बेटे की ले ली जान
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना के मोरटी गांव में एक महिला ने पति से झगड़े में अपने तीन साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। बच्चे ने इलाज केदौरान दम तोड़ दिया। जबकि महिला का दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नंदग्राम थाना एसएचओ ने बताया कि तारावती (26 वर्ष) पत्नी राकेश मोरटी गांव में रहती है। मूल रूप से वह वस्तुया थाना जरीफनगर बदायूं की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि तारावती का अपने पति से आए दिन विवाद रहता था। शनिवार की शाम को पति राकेश खेत पर काम करने के लिए गया। इसी दौरान तारावती ने जहरीला पदार्थ खा लिया और अपने तीन साल चार महीने के बेटे अजीत को भी जहर खिला दिया। पुलिस ने बताया कि तारावती और उसका पति कम पढ़ा लिखे हैं और आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता है। घर वाले किसी तरह से मामले को शांत करा देते हैं।
- ढाई महीने की बेटी हो छोड़ा
तारावती ने बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाया। जबकि ढाई माह की बेटी को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बेटे को जहरीला पदार्थ क्यों दिया और बेटी को क्यों छोड़ दिया। यह तारावती के ठीक होने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
- छोटी-छोटी बातों में होता है विवाद
पति पत्नी के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। उसी विवाद के कारण तारावती ने खुद और बेटे को खत्म करने की ठान ली। तारावती की हालत में सुधार है।