{"_id":"615769928ebc3e61f02bd9e1","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2269619121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की 2573 सीटें, तीन दिन में सिर्फ 385 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की 2573 सीटें, तीन दिन में सिर्फ 385 दाखिले
विज्ञापन
विद्यावती मुकंद लाल कॉलेज में दाखिले फॉर्म भरते के दौरान सेल्फी लेती छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए की 2573 सीटें, तीन दिन में सिर्फ 385 दाखिले
गाजियाबाद। सीसीएसयू की स्नातक पहली मेरिट से दाखिला प्रक्रिया को तीन दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद प्रवेश की रफ्तार धीमी है। महानगर के छह प्रमुख डिग्री कॉलेजों के बीए पाठ्यक्रम में 2573 सीटों पर शुक्रवार तक केवल 385 प्रवेश हुए हैं। यही हाल बीकॉम और बीएससी में दाखिलों का है। बीकॉम में छह प्रमुख कॉलेजों की 1153 सीटों पर कुल 212 और बीएससी गणित में चार कॉलेजों की 623 सीटों पर सिर्फ 127 प्रवेश हुए हैं। विवि की ओर से पहली मेरिट से प्रवेश की तिथि बढ़ाकर चार अक्तूबर कर दी गई है।
अब विद्यार्थियों के पास केवल एक दिन का समय प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने का बचा है। महानगर के कॉलेजों में पहले दो दिन के मुकाबले प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक रही। विद्यार्थियों की भीड़ को देखते हुए कॉलेजों की ओर से अतिरिक्त काउंटर बनाए गए थे। महानगर के कॉलेजों में अभी तक सबसे ज्यादा प्रवेश बीए में हुए हैं। वीएमएलजी में बीए में प्रवेश लेने वाली छात्राओं की संख्या सबसे ज्यादा है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. इंद्राणी ने बताया कि बीए में 103 प्रवेश हो चुके हैं। जबकि बीकॉम में 28 और बीएससी होम साइंस में 17 प्रवेश हुए हैं। आखिरी दिन प्रवेश की मारामारी रहने की संभावना ह्रै।
----
कॉलेजवार बीए, बीकॉम व बीएससी में दाखिले की स्थिति:
बीए:
कॉलेज कुल सीटें कुल प्रवेश
एमएमएच 666 98
एसडी 486 20
वीएमएलजी 500 103
एलआर 435 52
कांशीराम 179 13
एमएम कॉलेज 307 99
--
बीकॉम:
एमएमएच 384 88
एसडी 230 06
वीएमएलजी 154 28
एलआर 154 69
कांशीराम 77 09
एमएम कॉलेज 154 12
--
बीएससी गणित:
एमएमएच 307 71
एलआर 154 14
कांशीराम 60 00
एमएम कॉलेज 102 62