फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

टशनबाजी में फायरिंग करने वालों पर थी चार पिस्टल और दो तमंचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कविनगर पुलिस द्वारा पकड़े गए चेक पोस्ट के पास फायरिंग करने वाले आरोपी
टशनबाजी में फायरिंग करने वालों पर थी चार पिस्टल और दो तमंचे
विज्ञापन

गाजियाबाद। शास्त्रीनगर में पुलिस चेक पोस्ट के पास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों से गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों से पुलिस ने चार पिस्टल, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश किए गए, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल गए आरोपियों में गोली लगने से घायल हुआ देव भी शामिल है।
कविनगर एसएचओ अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि एक पक्ष से महिंद्रा एंक्लेव निवासी देव उर्फ दिवांश और शाहपुर बम्हेटा निवासी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इनका साथी रोहित निवासी रजापुर फरार है। वहीं, दूसरे पक्ष से कविनगर एम-ब्लॉक निवासी नैतिक शर्मा, मिसलगढ़ी मसूरी निवासी राजीव, गोविंदपुरम निवासी संजू तथा अनमोल निवासी काजीपुरा मसूरी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों ने शास्त्रीनगर में राज गैस चौपला चेक पोस्ट के पास सोमवार को एक-दूसरे पर गोलियां बरसाई थीं। पिछले कुछ दिनों से दोनों पक्षों में टशनबाजी चल रही थी। 15 दिन पहले झगड़ा हुआ, जिसमें समझौता हो गया था। इसके बाद भी दोनों पक्ष इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को लेकर टिप्पणी कर रहे थे।
विज्ञापन

असलहा मुहैया कराने वालों की तलाश जारी
कविनगर एसएचओ अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि आरोपियों से अवैध असलहा बरामद हुआ है। चार पिस्टल, दो तमंचों के अलावा सात कारतूस मिले हैं। असलहा मुहैया कराने वाले कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद बड़ा रैकेट सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed